{"_id":"57f39f314f1c1bda1726f74b","slug":"on-emerging-trends-and-challenges-in-higher-education-in-the-college-debate","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में उच्च शिक्षा में उभरते रूझान एवं चुनौतियों पर हुई चर्चा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कॉलेज में उच्च शिक्षा में उभरते रूझान एवं चुनौतियों पर हुई चर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 05 Oct 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
education
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी शताब्दी कॉलेज पीजी कॉमर्स विभाग द्वारा महात्मा आनंद स्वामी राष्ट्र स्तरीय व्याख्यान श्रृंखला आयोजित की गई। डीएवी कॉलेज ने आर्य समाज की ओर से महात्मा जी के समाजिक योगदान पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि नई दिल्ली साउथ एशियन यूनिवर्सिटी की अध्यक्षा डॉ कविता ए शर्मा थी। वक्ता नई दिल्ली के जीसस एंड मेरी कॉलेज की विभागाध्यक्षा डॉ मनीए नंधी एवं आईएमएस गाजियाबाद की निदेशक डॉ सपना राकेश मौजूद रही।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि डॉ. कविता शर्मा ने अपने उच्च शिक्षा में उभरते रूझान और चुनौतियों पर चर्चा की। प्राचार्य डॉ. सतीश आहूजा ने महात्मा आनंद स्वामी जी के व्यक्तित्व के कई अनछुए पहुलओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
डॉ. मनी नंधी ने वर्तमान विपणन परिदृष्य में विघटनकारी प्रवृत्तियों पर चर्चा की। डिजिटल विपणन के महत्व पर बल दिया। डॉ. सपना राकेश ने छात्रों के साथ कैलिफोर्निया कुकी एक्सपैरिमेंट पर वार्ता की।
दिल्ली एनसीआर के विभिन्न कॉलेजों एवं संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्रों ने वक्तों से सवाल जवाब किए। श्रीमती सुजाता ने आभार जताया।