{"_id":"57d0583f4f1c1be906318874","slug":"now-only-uniformed-student-get-entry-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय महाविद्यालय में यूनिफॉर्म पहनने वाले को ही मिला प्रवेश ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
राजकीय महाविद्यालय में यूनिफॉर्म पहनने वाले को ही मिला प्रवेश
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 08 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय नोएडा में यूनिफॉर्म को लेकर कॉलेज प्रशासन ने बुधवार को भी सख्ती बरती। छात्र-छात्राओं को पहले ही पीली पर्ची (फीस जमा की पर्ची) लाने के लिए निर्देश दिए गए थे, जिनके पास पर्ची नहीं थी, उनको परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया।
विज्ञापन
यदि किसी के पास पीली पर्ची थी लेकिन यूनिफॉर्म नहीं था तो उनको भी कॉलेज में प्रवेश नहीं करने दिया गया। पिछले तीन दिन से डिग्री कॉलेज सेक्टर-39 में यूनिफॉर्म को लेकर हुई सख्ती का असर दिखने लगा है।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं की यूनिफॉर्म में संख्या बढ़ने लगी है मगर कॉलेज प्रशासन सख्ती बरतने से पीछे नहीं हट रहा है। प्राचार्या डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि छात्र-छात्राओं को पीली पर्ची लेकर कॉलेज आने के निर्देश दिए गए थे। अभी आईकार्ड पूरी तरह तैयार नहीं हुए हैं, इसलिए बाहरी तत्वों को रोकने के लिए यह व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन