फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now job fair will be held in AKTU

अब एकेटीयू लगाएगा रोजगार मेला, आवेदक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Thu, 15 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 15 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Now job fair will be held in AKTU
job

एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) अब संबद्ध इंजीनियरिंग और प्रबंधन कॉलेजों के छात्रों को नौकरी दिलाने के लिए रोजगार मेले का आयोजन करेगा। 

विज्ञापन


मेले में शामिल होने के लिए छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहला रोजगार मेला नवंबर में गौतमबुद्ध नगर और लखनऊ में लगेगा। रोजगार मेले की सफलता के बाद अन्य शहरों में भी लगाया जाएगा। 
विज्ञापन

 
विवि से प्राप्त जानकारी के मुताबिक एकेटीयू प्रशासन अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही एक लिंक जारी करेगा। जहां छात्रों को विवि की ओर से आयोजित होने वाले सैंट्रल प्लेसमेंट की जानकारी मिल सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों को नौकरी दिलाने के लिए हर तीन माह पर रोजगार मेले का आयोजन करेगा। विश्वविद्यालय की ओर से पहली बार इस तरह के आयोजन की शुरुआत की जा रही है। 

यही नहीं वेबसाइट पर रोजगार मेले की तारीख, स्थान और उसमें शामिल होने वाली कंपनियों के बारे में जानकारी मिलेगी। कंपनियां विभिन्न पदों पर कितने छात्रों का चयन करेंगी इसका भी ब्योरा दर्ज होगा। 

यह सुविधा उपलब्ध होने पर छात्र साक्षात्कार के लिए स्वयं को तैयार कर सकेंगे। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए कॉलेज के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे। 


विवि की ओर से रोजगार मेला में पूर्व छात्रों को भी शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। पिछले दिनों पूर्व छात्रों ने भी एकेटीयू से उन्हें रोजगार मेले में शामिल किए जाने की मांग की थी। इसके अलावा विवि ने कॉलेजों को विभिन्न पाठ्यक्रमों के अंतिम साल के छात्र के साक्षात्कार की तैयारी कराने का निर्देश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed