फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NIOS Result: the percentage of girls than boys

एनआईओएस रिजल्ट: लड़कियों का पास प्रतिशत रहा लड़कों से ज्यादा

Tue, 07 Jun 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 07 Jun 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
NIOS Result: the percentage of girls than boys
परीक्षा परिणाम - फोटो : Demo pic

 राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) की 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। रिजल्ट में लड़कियां लड़कों से आगे रहीं।

विज्ञापन


मार्च-मई, 2016 की परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र-छात्राओं में 38.91 प्रतिशत पास हुए। बता दें कि 12वीं परीक्षा के लिए 2,03,481 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन


इसमें परीक्षा में उपस्थित रहने वाले 1,83,733 छात्र-छात्राओं में से 71,489 पास हुए। पास होने वाले छात्रों का रिजल्ट जहां 36.73 प्रतिशत रहा। वहीं 43.86 प्रतिशत छात्राएं 12वीं में सफल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें कि एनआईओएस छात्र-छात्राओं को विषयवार पास होने के लिए पांच वर्ष तक का मौका देता है। इसमें अगर कोई विद्यार्थी किसी एक या दो विषय में फेल हो जाता है तो वह अगली बार परीक्षा में इन्हीं दो विषयों की परीक्षा देता है।


लिहाजा, पिछले पांच वर्ष से रजिस्टर्ड ऐसे छात्र-छात्राओं के विषयवार पास होने का आंकड़ा जोड़ें तो इस बार पास होने वाले छात्र-छात्राओं का प्रतिशत 65.65 रहा।

ऐसे 7,28,341 छात्र-छात्राओं में से 4,78,166 पास हुए। एनआईओएस प्रबंधन के मुताबिक अंकपत्र, माइग्रेशन और प्रोविजनल सर्टिफिकेट क्षेत्रीय मुख्यालयों के स्टडी सेंटर से प्राप्त किया जा सकता है। वहीं सितंबर-नवंबर, 2016 की परीक्षा के लिए फीस जमा करने की तिथि 1 से 30 जून निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed