फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   national book fare in expo mart in greater noida

पहली बार एक्सपो मार्ट में लगा राष्ट्रीय पुस्तक मेला, पहले दिन कम ही लोग पहुंचे

Tue, 13 Sep 2016 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 13 Sep 2016 12:04 PM IST
विज्ञापन
national book fare in expo mart in greater noida

नॉलेज पार्क-2 स्थित इंडिया एक्सपो मॉर्ट में सोमवार को पहली बार राष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने किया।

विज्ञापन


इस दौरान जिलाधिकारी, राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के चेयरमैन बल्देव भाई शर्मा और निदेशक डॉ. रीता चौधरी उपस्थित रहीं। लगभग सौ प्रकाशकों की किताबों से सुसज्जित मेले में पहले दिन कम लोग पहुंचे।
विज्ञापन


यहां एनसीईआरटी की किताबें, इंसाइक्लोपीडिया, साहित्य, कला, खेल, संगीत, शिक्षा और कंप्यूटर सहित सैकड़ों विषयों की किताबें रखी गई हैं।

एक्सपो मॉर्ट के अधिकारियों और शिक्षाविदों के प्रयासों से ग्रेनो में पहली बार राष्ट्रीय पुस्तक मेला शुरू हुआ लेकिन पहले ही दिन मेला पुस्तक प्रेमियों के लिए तरस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूली बच्चों और उद्घाटन कार्यक्रम में आने वाले (आयोजकों, मीडिया और सुरक्षाकर्मियों) को छोड़ दें तो यहां आने वालों का आंकड़ा 200 से ऊपर नहीं गया।

आयोजक दोपहर बाद लोगों के पहुंचने का अंदेशा लगा रहे थे लेकिन देर शाम तक उन्हें निराशा ही हाथ लगी। अब आयोजक बकरीद की छुट्टी होने और वीकेंड पर लोगों के आने की उम्मीद जता रहे हैं।


‘ऑटो एक्सपो होता तो टिकट खरीदकर आते’
जिलाधिकारी ने क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा कि ऑटो एक्सपो के दौरान कानून और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए दस दिन पहले ही प्रशासन को बैठक करनी पड़ती है। ऑटो एक्सपो में लोग सैकड़ों रुपये का टिकट लेकर आते हैं, जबकि पुस्तक मेले में एंट्री फ्री होने के बावजूद लोगों का रुझान किताबों की तरफ कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed