फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mobile van will educate poor children, including teachers, will be equipped with modern equipment

मोबाइल वैन करेगी गरीब बच्चों को शिक्षित, अध्यापक सहित आधुनिक उपकरणों से लैस होगी

Wed, 17 Aug 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 17 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Mobile van will educate poor children, including teachers, will be equipped with modern equipment
श‌िक्षक - फोटो : demo

मजदूरों के बच्चों को शिक्षित करने के लिए मंगलवार को जिला अधिकारी एनपी सिंह ने सेक्टर-9 व 10 में मोबाइल एजुकेशन वैन का शुभारंभ किया। यह वैन अध्यापक सहित आधुनिक उपकरणों से लैस होगी। 

विज्ञापन


इसमें टीवी के माध्यम से भी बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाएगी। वैन में बच्चों के बैठने की आधुनिक सुविधा सहित पढ़ाई के लिए संपूर्ण सामग्री मौजूद है।  जिला अधिकारी ने कहा कि घरों और कंस्ट्रक्शन साइटों में काम करने वाले मजदूरों के बच्चे स्कूलों में पढ़ाई करने से वंचित रह जाते हैं। मोबाइल वैन के माध्यम से झुग्गी-झोपड़ी में जाकर ऐसे बच्चों को पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


इसका मुख्य उद्देश्य है कि गरीबों के बच्चों को पर्याप्त शिक्षा मिल सके। साथ ही वह स्कूल जाने के लिये प्रेरित हो सकें।  प्रथम चरण में सेक्टर-9 एवं 10 के बच्चों को एक स्थान पर 4-4 घंटे तीन माह तक पढ़ाया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बच्चों एवं उनके माता-पिता से बात की और बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित भी किया। इंडियन एक्सपो मार्ट के चेयरमैन राकेश शर्मा ने कहा कि वैन का शुभारंभ जिलाधिकारी की प्रेरणा से ही संभव हुआ है। 


वैन लगातार ऐसे बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य करेगी जो बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहें हैं। इस अवसर पर इंडियन एक्सपो मार्ट के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed