फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mission Admission: Students will earn while you learn scheme working

मिशन एडमिशन : अर्न व्हाइल यू लर्न स्कीम के तहत छात्र करेंगे काम

Thu, 09 Jun 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 09 Jun 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Mission Admission: Students will earn while you learn scheme working
कैंपस - फोटो : फाइल फोटो

कॉलेज में चल रही दाखिला प्रक्रिया के दौरान छात्र पढ़ाई के साथ अब कमाई भी कर सकेंगे। छात्रों को अर्न व्हाइल यू लर्न स्कीम के अंतर्गत एडमिनिस्ट्रेटिव और डिपार्टमेंटल काम करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


इसके एवज में उन्हें घंटे के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए हैं।
दरअसल, सरकारी कॉलेजों में पांच जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

आवेदन प्रक्रिया आसान बनाने के लिए काउंसलिंग सेल और हेल्पडेस्क लगाए जा रहे है। इनमें कॉलेज फैकल्टी के साथ ही छात्रों को भी शामिल किया गया है। ऐसे छात्रों को इस काम के लिए बाकायदा मेहनताना दिया जाएगा।
विज्ञापन


इससे जहां कॉलेज के छात्र खाली समय का उपयोग कर सकेंगे। वहीं छुट्टी में पॉकेटमनी भी कमा पाएंगे। पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज की प्राचार्या, डॉ. विमला बिश्रोई ने कहा कि अर्न व्हाइल यू लर्न स्कीम के तहत इस बार भी कॉलेज के छात्रों को कमाई का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों की नियुक्ति कर दी गई है। ये छात्र नए छात्रों के आवेदन में सहायता के साथ उनकी काउंसलिंग में भी मदद करेंगे। इन्हें 15 रुपये प्रति आवेदन फॉर्म के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed