फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mission Admission: students meet the deadline approached, the crowd grew

मिशन एडमिशन: अंतिम तिथि नजदीक आते देख छात्रों की बढ़ी भीड़ 

Sun, 19 Jun 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 19 Jun 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Mission Admission: students meet the deadline approached, the crowd grew
Student

दाखिले की दौड़ में अब तक कॉलेजों में करीब 15 हजार छात्र-छात्राओं ने आवेदन जमा करवा दिए है। अधिकांश कॉलेजों में आवेदन के साथ काउंसलिग चल रही है। अंतिम तिथि नजदीक आते देख छात्रों की भीड़ बढ़ गई है। 

विज्ञापन


शनिवार को सभी कॉलेजों में एक हजार से अधिक छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किया। कॉलेज प्रबंधन की ओर से एक तरफ जहां काउंसलिंग की जा रही है, तो वहीं छात्र संगठन हेल्प डेस्क के माध्यम से दाखिल के लिए आने वाले छात्रों का मार्गदर्शन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


सेक्टर-16 स्थित नेहरू कॉलेज में शनिवार को भारी भीड़ उमड़ी। हालांकि यहां आवेदन भरने के लिए 100 कंप्यूटरों की लैब और 15 सदस्यी टीम की व्यवस्था की गई हैं, लेकिन विद्यार्थीयों को आवेदन करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां कॉलेज प्रशासन ने तृतीय तल पर ऑनलाइन दाखिले के लिए कंप्यूटर लैब की सुविधा दी है। फार्म भरने के लिए सीनियर छात्र, छात्र संगठन एवीबीपी व एनएसयुआई की मदद ली जा रही है। शनिवार को सभी कोर्स में करीब 352 छात्रों ने आवेदन किया। 

ऑनलाइन दाखिला की इंचार्ज डॉ. नीलम दाहिया ने बताया कि इसबार कॉलेज प्रशासन दाखिले के लिए छात्रों की काउंसलिंग भी की जा रही है। शनिवार
तक 6200 छात्र आवेदन कर चुके है। इनमें बीकॉम में 911 और बीए में 755 सबसे अधिक आवेदन आए हैं।

राजकीय महिला कॉलेज में भी शनिवार को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ी। करीब 95 लड़कियों ने आवेदन किया अबतक 1008 आवेदन भरे जा चुके है। सरकारी कॉलेज तिगांव में 740 सीटों के लिए 1083 छात्र-छात्राएं आवेदन कर चुके है।


यहां शनिवार को 83 आवेदन फॉर्म भरे गए। वहीं दयानंद कॉलेज में जमकर आवेदन फॉर्म की बिक्री हो रही है। अबतक  कुल 1110 सीटें के लिए 2300 छात्राएं अपनी दावेदारी कर चुकी है। डीएवी कॉलेज में अबतक 3292 आवेदन आ चुके है। अग्रवाल कॉलेज में शनिवार को करीब 300 आवेदन फॉर्म की ब्रिकी हुई। अबतक 1800 के अधिक आवेदन फॉर्म दस्तावेज सहित जमा करवा दिए गए है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed