{"_id":"576556ee4f1c1b544311b76d","slug":"mission-admission-students-meet-the-deadline-approached-the-crowd-grew","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन: अंतिम तिथि नजदीक आते देख छात्रों की बढ़ी भीड़ ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
मिशन एडमिशन: अंतिम तिथि नजदीक आते देख छात्रों की बढ़ी भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 19 Jun 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Student
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाखिले की दौड़ में अब तक कॉलेजों में करीब 15 हजार छात्र-छात्राओं ने आवेदन जमा करवा दिए है। अधिकांश कॉलेजों में आवेदन के साथ काउंसलिग चल रही है। अंतिम तिथि नजदीक आते देख छात्रों की भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन
शनिवार को सभी कॉलेजों में एक हजार से अधिक छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किया। कॉलेज प्रबंधन की ओर से एक तरफ जहां काउंसलिंग की जा रही है, तो वहीं छात्र संगठन हेल्प डेस्क के माध्यम से दाखिल के लिए आने वाले छात्रों का मार्गदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन
सेक्टर-16 स्थित नेहरू कॉलेज में शनिवार को भारी भीड़ उमड़ी। हालांकि यहां आवेदन भरने के लिए 100 कंप्यूटरों की लैब और 15 सदस्यी टीम की व्यवस्था की गई हैं, लेकिन विद्यार्थीयों को आवेदन करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
यहां कॉलेज प्रशासन ने तृतीय तल पर ऑनलाइन दाखिले के लिए कंप्यूटर लैब की सुविधा दी है। फार्म भरने के लिए सीनियर छात्र, छात्र संगठन एवीबीपी व एनएसयुआई की मदद ली जा रही है। शनिवार को सभी कोर्स में करीब 352 छात्रों ने आवेदन किया।
ऑनलाइन दाखिला की इंचार्ज डॉ. नीलम दाहिया ने बताया कि इसबार कॉलेज प्रशासन दाखिले के लिए छात्रों की काउंसलिंग भी की जा रही है। शनिवार
तक 6200 छात्र आवेदन कर चुके है। इनमें बीकॉम में 911 और बीए में 755 सबसे अधिक आवेदन आए हैं।
राजकीय महिला कॉलेज में भी शनिवार को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ी। करीब 95 लड़कियों ने आवेदन किया अबतक 1008 आवेदन भरे जा चुके है। सरकारी कॉलेज तिगांव में 740 सीटों के लिए 1083 छात्र-छात्राएं आवेदन कर चुके है।
यहां शनिवार को 83 आवेदन फॉर्म भरे गए। वहीं दयानंद कॉलेज में जमकर आवेदन फॉर्म की बिक्री हो रही है। अबतक कुल 1110 सीटें के लिए 2300 छात्राएं अपनी दावेदारी कर चुकी है। डीएवी कॉलेज में अबतक 3292 आवेदन आ चुके है। अग्रवाल कॉलेज में शनिवार को करीब 300 आवेदन फॉर्म की ब्रिकी हुई। अबतक 1800 के अधिक आवेदन फॉर्म दस्तावेज सहित जमा करवा दिए गए है।