{"_id":"5773b5c44f1c1bcb7379cdf2","slug":"mission-admission-last-chance-to-apply-for-admission-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन : दाखिले के लिए आवेदन का अंतिम मौका आज","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
मिशन एडमिशन : दाखिले के लिए आवेदन का अंतिम मौका आज
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 30 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
कैंपस, एडमिशन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महर्षि दयानंद महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका है। एक महीने से चल रही आवेदन प्रक्रिया बृहस्पतिवार शाम 4 बजे समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
हालांकि आधी रात तक सिर्फ पंजीकृत आवेदक शुल्क जमा कर सकेंगे। कॉलेजों में पहली कटऑफ लिस्ट 6 जुलाई को जारी होगी। जिन छात्रों ने अभी आवेदन नहीं किया है वह बृहस्पतिवार शाम चार बजे तक आवेदन फीस का भुगतान कर सकते हैं। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
इस बार शहर के सात कॉलेजों में बुधवार तक लगभग 28 हजार छात्र आवेदन कर चुके हैं। जबकि सीटों की कुल संख्या 7270 है। एक सीट पर चार छात्रों की दावेदारी मानी जा रही है।
विज्ञापन
हालांकि, आवेदन प्रक्रिया के अंतिम दिन यह आंकड़ा बढ़ना तय माना जा रहा है। शहर के पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में दाखिले की राह सबसे मुश्किल मानी जा रही है, क्योंकि यहां 1600 सीटों पर करीब 12 हजार छात्रों के आवेदन आए हैं।
एनआईटी स्थित दयानंद महिला कॉलेज में ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है, जो 29 जून शाम बंद हो जाएगी। कॉलेज की प्रवक्ता मीना ने बताया कि चार हजार आवेदन आ चुके हैं।
इस बार तीन ही कटऑफ निकाली जाएंगी। विश्वविद्यालय के शेड्यूल के अनुसार 30 जून तक आवेदन की अंतिम तिथि है। 4 जुलाई को आवेदनों की स्कूटनी होगी।
छह जुलाई को पहली कटऑफ जारी होगी। इसमें जगह बनाने वालों को दाखिले लेने के लिए तीन दिन का समय दिया जाएगा। इसके बाद दूसरी कटऑफ 9 जुलाई और तीसरी कटऑफ 13 जुलाई को जारी होगी। आवेदनों की हार्ड कॉपी एक जुलाई जमा कराई जा सकती है।