{"_id":"574efcc74f1c1b4366108c1d","slug":"mission-admission-dav-will-launch-digital-prospectus","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन: डीएवी में लॉन्च होगा डिजिटल प्रॉस्पेक्टस ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
मिशन एडमिशन: डीएवी में लॉन्च होगा डिजिटल प्रॉस्पेक्टस
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 02 Jun 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईटी-3 स्थित डीएवी शताब्दी कॉलेज में बृहस्पतिवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कॉलेज के आईटी विभाग द्वारा डिजिटल प्रॉस्पेक्टस कॉलेज की वेबसाइट पर सुबह 9 बजे लांच कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिसके बाद कॉलेज में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी विभिन्न कोर्स के लिए आवेदन कर सकते है। प्राचार्य सतीश अहूजा ने बताया कि विद्यार्थी घर से या कॉलेज में आकर भी आवेदन कर सकते हैं। उनके लिए 100 कंप्यूटरों की एक लैब बनाई गई है।
विज्ञापन
जिसमें ट्रेंड कर्मचारी व वरिष्ठ छात्र आवेदन करने में उनकी मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि यह कॉलेज एमडीयू से संबंधित है। सभी एमडीयू कॉलेजों में 5 जून से ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। लेकिन इस कॉलेज में पहली बार डिजिटल प्रॉस्पेक्टस लांच किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कॉलेज में करीब 1700 सीटें है, जिसमें हर साल 15 हजार से अधिक आवदेन फॉर्म की बिक्री होती है। पेपर की बचत को ध्यान में रखते हुए ही यह प्रॉस्पेक्टस लांच किया गया है। यह प्रॉस्पेक्टस कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।