फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   MDU Amsar and the demand for Aiactim application deadline to June 21

एमडीयू ने इमसॉर व आईएचटीएम के लिए मांगे आवदेन, 21 जून अंतिम तिथि

Mon, 13 Jun 2016 03:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 13 Jun 2016 03:49 AM IST
विज्ञापन
MDU Amsar and the demand for Aiactim application deadline to June 21

महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च (इमसॉर) तथा इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनजमेंट (आईएचटीएम) में सत्र 2016-2017 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


इमसॉर में एमबीए (जनरल), एमबीए (बिजनेस इकोनोमिक्स) और एमबीए (ऑनर्स) में 60-60 सीटें हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा देनी होगी। एमबीए पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 4 जुलाई को दोपहर 2 से 3:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


इन पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन 21 जून तक किया जा सकता है। इमसॉर में 12वीं कक्षा के बाद एमबीए (पंचवर्षीय समेकित) पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। इसमें 120 सीटें उपलब्ध हैं। प्रवेश अकादमिक मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसंपर्क निदेशक सुनीत मुखर्जी ने बताया कि आईएचटीएम में स्नातकीय तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। स्नातकोत्तर स्तर पर मास्टर ऑफ होटल मैनजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी और मास्टर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट में 60-60 सीटें हैं।


वहीं 12वीं कक्षा के बाद पंचवर्षीय समेकित मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी और बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट में भी 60-60 सीटें उपलब्ध हैं। सभी पाठ्यक्रमों का विवरण, पात्रता शर्तें, प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी एमडीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed