फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Last semester examinations results have not come yet

पिछले सेमेस्टर की परीक्षाओं के अभी तक नहीं आए परिणाम

Sat, 23 Jul 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 23 Jul 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Last semester examinations results have not come yet
- फोटो : demo pic

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय एकेटीयू की ओर से पिछले सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम अब तक घोषित नहीं किए गए हैं। वहीं अगले महीने से नए सत्र की पढ़ाई भी शुरू होने वाली है। इसके चलते छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि छात्र विश्वविद्यालय के चक्कर काटकर थक गए हैं। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय की ओर से रिजल्ट कब तक घोषित किया जाएगा। इसकी कोई जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में बीटेक, एमबीए, बीफार्मा सहित विभिन्न कोर्स में पिछले सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम नहीं आए हैं। इसके अलावा जिन कोर्स के नतीजे जारी किए गए हैं। उनमें भी कई नतीजे अधूरे हैं।
विज्ञापन


बताते चलें कि एकेटीयू की पिछली सेमेस्टर की परीक्षाएं जून में समाप्त हो गई थीं। इसमें निर्धारित कार्यक्रम के तहत 30 जून तक नतीजे जारी किए जाने थे। इसमें बीटेक के प्रथम और द्वितीय वर्ष के नतीजे फंसे हुए हैं। एमसीए, एमबीए, बीफार्मा में सभी के प्रथम वर्ष के  परिणाम अभी तक घोषित नहीं हुए हैं। वहीं, एमटेक के भी नतीजे फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 जुलाई तक सभी कोर्स के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। इसके अलावा जो रिजल्ट अधूरे घोषित हुए हैं उन्हें अपडेट किया जा रहा है।
-प्रोफेसर जेपी पांडे, परीक्षा नियंत्रक एकेटीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed