फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Laptop distribution to meritorious students will be on October 7

मेधावी छात्र-छात्राओं को 7 अक्तूबर को होगा लैपटॉप वितरण

Thu, 29 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 29 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Laptop distribution to meritorious students will be on October 7
स्टूडेंट - फोटो : Demo pic

जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को 7 अक्तूबर को लैपटॉप का वितरण किया जाएगा। गौतमबुद्ध नगर के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन

गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में लैपटॉप वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा।

कार्यक्रम में सपा सरकार के मंत्री के शिरकत करने की भी संभावना है। डीआईओएस मुनेश कुमार ने बताया कि सत्र 2014 में यूपी बोर्ड, आईसीएसई और सीबीएसई के उत्तीर्ण 462 वैसे छात्र-छात्राओं को लैपटॉप का वितरण होगा, जो मेधा सूची में हैं यानी यूपी बोर्ड सहित अन्य बोर्डों के लिए लाभार्थियों की एक निश्चित संख्या तय की गई है। 
विज्ञापन


मेरिट में ऊपर से नीचे की ओर आते हुए उतनी संख्या तक सूची में आने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप मिलेगा। इसकी जानकारी एनआईसी पर भी अपलोड कर दी गई है।

इसके अलावा स्कूल के प्रिंसिपलों को व्यक्तिगत रूप से भी अवगत करा दिया गया है। कार्यक्रम दोपहर करीब 12 बजे का है। यूपी बोर्ड और आईसीएसई के 10वीं व 12वीं और सीबीएसई के 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभावना है कि  सत्र 2015 और 2016 में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को भी जल्द से जल्द लैपटॉप मिल सकता है। शासन की ओर से जल्द ही इस बारे में सूचित किया जाएगा, ताकि सभी को इसका लाभ मिल सके।

कन्या विद्या धन का वितरण 1 को
1 अक्तूबर को गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में कन्या विद्या धन का वितरण होगा। इसमें मेधावी छात्राओं को 30,000 रुपये की राशि मिलेगी। जिले की 279 मेधावी छात्राओं का चयन कन्या विद्या धन के लिए किया गया है। हालांकि, चयन का आधार आरक्षण भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed