फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ITI: apply for admission till 15 July

ITI: 15 जुलाई तक होने दाखिले के लिए आवेदन

Thu, 14 Jul 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 14 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
ITI: apply for admission till 15 July
एडमीशन

औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र (आईटीआई) में दाखिला प्रक्रिया अंतिम दौर में है। 15 जुलाई तक जिले की छह आईटीआई की 1700 सीटों के लिए आवेदन लिए जाएंगे। अंतिम तिथि आते ही छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन में रुचि दिखाई है। छात्र दाखिला संबंधित जानकारी हांसिल करने के लिए आईटीआई के भी चक्कर लगा रहे हैं। हालांकि, पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार आवेदकों का रुझान कम दिख रहा है।

विज्ञापन


आईटीआई प्रशासन के मुताबिक बीते सालों में चार से पांच हजार प्रोस्पेक्ट्स बिकते थे। इस वर्ष दाखिला प्रक्रिया एक माह देरी से शुरू होने के कारण ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया में कमी रही। आलम ये रहा है कि शुरूआत में इक्का-दुक्के बच्चे ही दाखिले के लिए संस्थान पहुंचे। दाखिले की अंतिम तारीख 15 जुलाई है।
विज्ञापन


इसलिए अब दाखिले को लेकर संस्थान में भीड़ उमड़ रही है। उमस भरी गर्मी के बावजूद छात्रों की भीड़ बुधवार को ऑनलाइन पंजीकरण करने में व्यस्त रही। औद्योगिक नगरी होने के नाते फरीदाबाद में आईटीआई प्रशिक्षित छात्रों की मांग रहती है। ऐसे में दसवीं की कक्षा के बाद छात्रों के लिए आईटीआई में करियर की अच्छी संभावनाएं हैं। इसकी पढ़ाई का खर्च भी कम है। इसलिए भी कम आय वर्ग के परिवारों के बच्चों आईटीआई में दाखिले के लिए प्रयासरत रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों के मुताबिक पहले जहां आईटीआई में कम अंक प्राप्त करने वाले छात्र ही दाखिला लेते थे। अब ऐसा नहीं है। अस्सी फीसद अंक वाले छात्र भी इसमें दाखिले के लिए आवेदन कर रहे हैं। लेकिन आईटीआई में दाखिला मैरिट के आधार होगा। अंतिम तारीख तक आवेदन के बाद छात्रों की मैरिट तय होगी और उसके बाद काउंसलिंग के जरिए छात्रों को ट्रेड आंवटित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed