{"_id":"578e2a024f1c1b347fc4b5ea","slug":"iti-admissions-process-begins-the-information-provided-through-sms","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, एसएमएस के जरिये दी गई सूचना ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, एसएमएस के जरिये दी गई सूचना
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 20 Jul 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
कैंपस, एडमिशन
- फोटो : फाइल फोटो
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग ने चयनित आवेदकों को एसएमएस के जरिये दाखिले की सूचना देनी शुरू कर दी है।
ऑनलाइन प्रक्रिया होने के कारण इस बार संस्थान में सूची चस्पा नहीं की गई है। दाखिला प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी मिलने पर दिनभर आईटीआई संस्थानों में आवेदकों की भीड़ लगी रही।
दरअसल, इस बार आईटीआई ने दाखिला प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन सिस्टम को अपनाया है। इस कारण संस्थानों में अभ्यर्थियों की भीड़ नहीं उमड़ी।
विज्ञापन
उन्होंने घर बैठे ही दाखिले के लिए पंजीकरण फार्म भरा। बता दें कि गत वर्ष जहां आईटीआई में हजारों फॉर्म भरे जाते थे। इस वर्ष आईटीआई परिसरों में मात्र 350 अभ्यर्थियों ने ही फॉर्म भरें। लिहाजा, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि किस आईटीआई में कितने फॉर्म भरें गए।
क्या था एसएमएस में
करीब 11 बजे आईटीआई ने दाखिले के लिए अभ्यार्थियों को एसएमएस भेजने शुरू कर दिए। एसएमएस में अभ्यार्थियों को संस्थान, उसका पता, फीस और दाखिले के वक्त जरूरी दस्तावेज के बारे में जानकारी दी गई।
'इस बार अभ्यार्थियों को व्यक्तिगत तौर पर विभाग ने एसएमएस द्वारा दाखिले की सूचना भेजी है। एडमिशन प्रक्रिया बुधवार से शुरू होगी। चयनित अभ्यार्थियों को एसएमएस के मुताबिक संस्थान में दाखिला कराना होगा। संस्थान में दाखिला फीस को जमा कराने की व्यवस्था रहेगी।'
-सुनील चौहान, प्राचार्य आईटीआई, ओल्ड फरीदाबाद
दाखिले के वक्त जरूरी कागजात
10वीं का मूल प्रमाण-पत्र
स्थाई प्रमाण-पत्र की मूल प्रति
जाति प्रमाण-पत्र की मूल प्रति
दाखिले की निर्धारित फीस