{"_id":"575b14f14f1c1b9c0c9c5b10","slug":"impact-colleges-affiliation-leter-issued-after-22-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबर का असर: कॉलेजों को 22 दिन की देरी से संबद्धता पत्र जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
खबर का असर: कॉलेजों को 22 दिन की देरी से संबद्धता पत्र जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 11 Jun 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
एडमीशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) ने उससे संबद्ध प्रदेश के तकनीकी कॉलेजों को 22 दिन की देरी के बाद वर्ष 2016-17 का संबद्धता पत्र जारी कर दिया है। यूनिवर्सिटी ने सभी कॉलेजों को उनके लॉग-इन पर संबद्धता पत्र उपलब्ध करा दिया है। सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के मुताबिक, 15 मई से पहले यह प्रक्रिया पूरी होनी थी, लेकिन ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजूकेशन (एआईसीटीई) की लापरवाही के चलते यह प्रक्रिया पूरी करने में समय लग गया।
विज्ञापन
दरअसल, 10 अप्रैल को एआईसीटीई को टेक्निकल कॉलेजों को दी जाने वाले मान्यता प्रक्रिया पूरी करनी थी, लेकिन यह कार्य 9 मई को पूरा किया गया। इससे एकेटीयू के करीब 700 कॉलेजों में शून्य सत्र का खतरा मंडराने लगा था। इस खबर को अमर उजाला ने 19 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद विश्वविद्यालय हरकत में आया।
विज्ञापन
इस संबंध में एकेटीयू ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। तब शीर्ष अदालत ने वर्ष 2012 में बनाई गई गाइड लाइन का उल्लंघन करने और सालाना अप्रूवल देने में देरी पर एआईसीटीई को फटकार लगाई थी। एआईसीटीई के आग्रह के बाद अदालत ने 10 जून तक का समय दिया था। हालांकि इससे पहले ही प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। इसके बाद की प्रक्रिया पूरी करते हुए एकेटीयू ने भी कॉलेजों को 7 जून को अप्रूवल लेटर जारी कर दिया। रजिस्ट्रार केके चौधरी ने बताया कि यूनिवर्सिटी द्वारा सभी कॉलेजों को संबद्धता पत्र उपलब्ध करा दिया गया है। पत्र में लिखी गई शर्तों का पालन करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन