{"_id":"57d846274f1c1ba73dd48070","slug":"ignou-and-the-application-until","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू और में यूपीआरटीओयू में कल तक होगा आवेदन ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इग्नू और में यूपीआरटीओयू में कल तक होगा आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 14 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
ignou
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेजों में स्नातक व परास्नातक कोर्स में प्रवेश से वंचित छात्र दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से प्रवेश ले सकते हैं। छात्रों के पास इंदिरा गांधी नेशनल ओपन विश्वविद्यालय (इग्नू) व यूपी राजर्षि टंडन ओपन विश्वविद्यालय (यूपीआरटीओयू) में दाखिला लेने के लिए 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी इग्नू की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं ऑफलाइन आवेदन के लिए छात्रों को सेक्टर-62 स्थित इग्नू के सेंटर पर जाना होगा।
यहां अभ्यर्थियों को 500 रुपये शुल्क देकर आवेदन फॉर्म खरीदना होगा। पढ़ाई की सामग्री इग्नू की ओर से डाक के माध्यम से भेजी जाएगी। वहीं सेक्टर-62 स्थित राजर्षि टंडन के सेंटर पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
इसमें अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए पहले यूपीआरटीओयू की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इसमें अभ्यर्थी को स्टडी सेंटर भी ऑनलाइन ही चुनना होगा।
इसके बाद फॉर्म का प्रिंटआउट स्टडी केंद्र पर जमा करना होगा। आवेदन शुल्क के रूप में 150 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद अभ्यर्थी ड्राफ्ट के माध्यम फीस जमा कर प्रवेश ले सकेंगे।