{"_id":"575df2d14f1c1bce6911b96b","slug":"htet-test-the-school-will-take-the-exam-in-the-school-that-teaches-in-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटेट परीक्षा: जिस स्कूल में पढ़ाते हैं उस स्कूल में परीक्षा देने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचटेट परीक्षा: जिस स्कूल में पढ़ाते हैं उस स्कूल में परीक्षा देने पर होगी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 13 Jun 2016 05:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट लेवल 3) की 18 जून को आयोजित होने जा रही परीक्षा के लिए बोर्ड ने कमर कस ली है। परीक्षा के पारदर्शी आयोजन के लिए बोर्ड ने ऐसे परीक्षार्थियों को आगाह किया है, जिनका परीक्षा केंद्र उसी विद्यालय में आया है जिसमें वे पहले से ही शिक्षक के तौर पर या प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे परीक्षार्थियों को इसकी सूचना तुरंत बोर्ड कार्यालय को देनी होगी, ताकि परीक्षा केंद्र बदला जा सके। बोर्ड को गुमराह करने वाले परीक्षार्थियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। हरियाणा बोर्ड के सचिव पंकज (आईएएस) ने बताया कि नकलचियों पर नकेल कसने के लिए बोर्ड ने इस बार ठोस कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
परीक्षा संचालन में किसी तरह की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित विद्यालय की मान्यता भी रद्द की जा सकती है। एचटेट की परीक्षाओं में बैठने वाले ऐसे भी परीक्षार्थी हो सकते हैं, जिनके परीक्षा केंद्र गलती से उन्हीं विद्यालयों में बन गए हैं जहां वह पहले से पढ़ाते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिन विद्यालयों में सेवा दे रहे हैं उन्हीं में परीक्षा का केंद्र बना दिया गया है। बोर्ड ने परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अगर किसी का परीक्षा केंद्र उसके संबंधित विद्यालय में बना दिया गया है तो वो इसकी सूचना तुरंत बोर्ड को दे सकता है।
समय रहते परीक्षा केंद्र में बदलाव कर दिया जाएगा। ऐसा न करने वाले परीक्षार्थियों पर अनुचित साधन प्रयोग के तहत बोर्ड के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सचिव ने बताया कि परीक्षा के दौरान प्रतिबंधित उपकरणों जैसे मोबाइल, कैलकुलेटर या किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पाए जाने पर आपराधिक मामला माना जाएगा।
सभी परीक्षा केंद्रों पर सिग्नल जैमर लगाए जाएंगे। परीक्षा केंद्र पर केवल केंद्र अधीक्षक व संबंधित उपायुक्त द्वारा नियुक्त राजपत्रित अधिकारी तथा बोर्ड प्रतिनिधि के अलावा अन्य किसी भी व्यक्ति को मोबाइल प्रयोग की अनुमति नहीं दी गई है।