फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hearing will be in supreme court of FDDI 23 students

सुप्रीम कोर्ट में एफडीडीआई के छात्रों की 23 को होगी सुनवाई

Mon, 22 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 22 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Hearing will be in supreme court of  FDDI  23 students
सुप्रीम कोर्ट

एफडीडीआई के छात्र रेग्यूलर डिग्री की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले में 23 अगस्त को सुनवाई है और छात्रों को पूरी उमीद है कि अदालत से उनको न्याय जरूर मिलेगा।

विज्ञापन


इसके साथ छात्रों ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग भी की है। भारत सरकार के फुटवियर डिजाइन एंड डवलवमेंट इंस्टीटयूट से डिप्लोमा के स्थान पर रेग्यूलर डिग्री की मांग करने वाले छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


रोहतक स्थित कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र संदीप प्रियदर्शी ने बताया कि इस साल करीब तीन से चार हजार छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। उन सभी छात्र-छात्राओं को मेवाड़ या इग्नू यूनिवर्सिटी से डिग्री देनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर यूजीसी के आदेश से मामला खटाई में पड़ गया। जिसके कारण छात्रों को रेग्यूलर डिग्री नहीं दी जा सकी। इसके विरोध में छात्रों ने अप्रैल में जमकर हंगामा किया और कॉलेज में तोड़फोड़ तक कर दी थी। 

जब छात्रों को न्याय नहीं मिला तो उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। छात्र ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में रेग्यूलर डिग्री दिलवाने की मांग की गई है साथ ही इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की गई है। 


चूंकि सरकार से कई सौ करोड़ रुपये सरकार के बरबाद किए हैं और यह एक घोटाला है। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रखते हुए कहा है कि यदि उनको रेग्यूलर डिग्री नहीं दी जाती है तो प्रेत्येक  छात्र को 75 लाख रुपये बतौर हर्जाने के रूप में दें। अब इस मामले की सुनवाई 23 अगस्त को होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed