{"_id":"57717c204f1c1bcb7379bd72","slug":"gbu-integrated-engineering-counseling-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीबीयू : इंटीग्रेटेड इंजीनियरिंग की काउंसलिंग कल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जीबीयू : इंटीग्रेटेड इंजीनियरिंग की काउंसलिंग कल
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 28 Jun 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौतमबुद्ध युनिवर्सिटी (जीबीयू) में चल रही पहले चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत इंटीग्रेटेड इंजीनियरिंग प्रोग्राम बीटेक-एमटेक में दाखिले के लिए बुधवार को प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन और प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाएगा। यह प्रक्रिया शुक्रवार को भी चलेगी। इसमें उन्हीं छात्रों को आमंत्रित किया गया है जिन्होंने अपने मनपसंद ब्रांच का ऑनलाइन चुनाव कर लिया है।
विज्ञापन
हालांकि छात्रों को रैंक के आधार पर ही सीटों का आवंटन होगा। इंटीग्रेटेड इंजीनियरिंग के सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की 300 सीटों पर दाखिले के लिए यूनिवर्सिटी ने एक से 650 तक ऑल इंडिया रैंक वाले अभ्यर्थियों को बुलाया है। छात्रों को सुबह साढ़े नौ से साढे़ 11 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा। 29 जून को जनरल कैटगरी में एक से 330 रैंक वाले छात्रों की काउंसलिंग पहले होगी, बाकी बचे छात्रों को वेटिंग में रखा गया है। जिन्हें सीटें बची होने पर मौका मिलेगा।
विज्ञापन
इसी प्रकार से 30 जून को ओबीसी और एससी, एसटी अभ्यर्थियों की काउंसलिंग ऑल इंडिया रैंक के आधार पर होगी। इसके अलावा दिव्यांग, फ्रीडम फाइटर समेत अन्य कोटे की सीटों पर दाखिले के लिए काउंसलिंग होगी। ऐसे अभ्यर्थियों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच विवि में रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन