फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Foreign students expressed surprise at the pollution of the city

विदेशी विद्यार्थियों ने शहर के प्रदूषण पर जताया आश्चर्य

Fri, 16 Sep 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 16 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Foreign students expressed surprise at the pollution of the city
फरीदाबाद शहर

विदेशी विद्यार्थियों की रिसर्च भी अब शहर को साफ सुथरा बनाएगी। फ्रांस एवं स्पेन के विद्यार्थी शहर में पर्यावरण एवं प्रदूषण के हालात पर रिसर्च कर रहे हैं।

विज्ञापन


 वह शहर को करीब से जानने के साथ आबोहवा को शुद्ध करने पर अध्ययन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले 14 दिनों से विभिन्न स्थानों पर किए अध्ययन में शहर की सड़कों को प्रदूषण के लिए सबसे बड़ा कारक माना है। 
विज्ञापन


शहर में धूल से होने वाले प्रदूषण पर आश्चर्य जताया गया है। वहीं इनकी थीसिस शहर को स्मार्ट सिटी बनाने में भी मदद करेगी। माना जा रहा है कि प्रदूषण से निपटने के लिए सबसे पहले उन्होंने सड़कों की स्थिति सुधारने पर जोर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रांस एवं स्पेन के मेडिकल छात्रों का दल पहली बार फरीदाबाद आया है। उन्होंने अपनी थीसिस के लिए जयपुर शहर को भी शामिल कर वहां का भ्रमण किया। 

16 विद्यार्थियों के दल में लूसी डेनियल, सारा, कैमिला सयाथ, कौमिने, मैथिलिड, जेलेनी आदि शामिल हैं। बताया जा रहा है कि वह दो दिन और रुककर शहर को करीब से जानेंगी।

उन्होंने अपने अध्ययन के दौरान फरीदाबाद शहर की तुलना फ्रांस, स्पेन, आस्ट्रेलिया के शहरों से करते हुए बताया कि यहां पर बारिश के पानी के निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है।

विदेश के शहरों में बारिश होते ही सड़कों पर पानी नहीं रुकता है। यहां की टूटी सड़कों के कारण धूल रुकने से प्रदूषण होता है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा शहर को स्मार्ट सिटी में शामिल किया गया है। ऐसे में विद्यार्थियों का अध्ययन क्लीन एवं ग्रीन फरीदाबाद के लिए काम आएगा। 


फ्रांस एवं स्पेन के छात्रों ने शहर में अध्ययन कर प्रदूषण पर आश्चर्य जताया। पर्यावरण एवं साफ सफाई को लेकर विभिन्न स्थानों का दौरा किया। विदेश के शहरों से फरीदाबाद की तुलना कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed