फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   For admission have to excuse sweat, BSc, BCom students in the Trends

दाखिले के लिए बहाना पड़ रहा है पसीना, बीएससी और बीकॉम में छात्रों का रुझान

Tue, 28 Jun 2016 03:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 28 Jun 2016 03:25 AM IST
विज्ञापन
For admission have to excuse sweat, BSc, BCom students in the Trends
दाखिला

इस बार कॉलेजों में छात्रों को दाखिले के लिए पसीना बहाना पड़ रहा है। पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में सोमवार तक 5319 ऑनलाइन आवेदन जमा हो चुके हैं।

विज्ञापन


कॉलेज प्राचार्य डा. विमला बिश्रोई ने बताया कि दाखिले की अंतिम तिथि नजदीक आते देख आवेदकों की भीड़ बढ़ रही है। कॉलेज में कुल 1600 सीटें है। छात्रों के रूझान को देते हुए इस बार बीएससी व बीकॉम में मेरिट सूची काफी ऊंचा रहने की संभावना है।
विज्ञापन


नेहरू कॉलेज में बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए के लिए पांच हजार विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया है। 12वीं में रि-अपीयर आने वाले विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन इंचार्ज प्रो. नीलम दहिया ने बताया कि सोमवार को 370 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया। आंकड़ों पर ध्यान दें तो कॉलेज में बीकॉम (सामान्य) 1300, बीकॉम (आनर्स) 519, बीसीए 571, बीबीए 629, बीएससी (नॉन-मेडिकल) 880, बीएससी (मेडिकल) 364, बीएससी(बॉयोटैक) 232, बीएससी(सीएस)507, बीएससी(केमेस्ट्री) 327 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया।

कॉलेज के अधिकांश छात्र बीएससी को लेकर ज्यादा उत्साहित है। छात्रों का कहना है कि कॉलेज की साइंस फैकल्टी बेहतरीन फैकल्टी मानी जाती है। इसलिए उन्होंने दाखिले के लिए यहां आवेदन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed