{"_id":"5790e4074f1c1b6949c4c003","slug":"fill-the-seats-left-vacant-by-the-manual-counseling","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीट खाली बचीं तो संस्थान मैनुअल काउंसिलिंग के जरिए भरेंगे सीटें ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीट खाली बचीं तो संस्थान मैनुअल काउंसिलिंग के जरिए भरेंगे सीटें
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 22 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 8 स्थित गल्र्स पोलिटेक्निक में दूसरी काउंसिलिंग के रिजल्ट के आधार पर आज से छात्राओं को फिजिकल रिपोर्टिंग कर दस्तावेज के साथ फीस जमा करानी होगी। 25 जुलाई तक दस्तावेज के सत्यापन की प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
दूसरी काउंसिलिंग के बाद भी यदि पॉलिटेक्निक में सीटें खाली रहीं तो संस्थान अपने स्तर पर मैनुअल काउंसिलिंग के जरिए दाखिला प्रक्रिया को अंजाम देंगे। प्रदेश के पोलिटेक्निक संस्थानों में दाखिले की दौड़ अंतिम चरण में पहुंच गई है।
विज्ञापन
इन संस्थानों में हरियाणा स्टेट टेक्नीकल एजुकेशन सोसायटी के दिशा-निर्देशानुसार दाखिला प्रक्रिया आयोजित की जाती है। पहली काउंसिलिंग के लिए 5 से 8 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चली थी। इस दौरान आवेदन करने वाले छात्रों ने अपने कोर्स का चयन किया।
विज्ञापन
पहली काउंसिलिंग का रिजल्ट 11 जुलाई को आया था। 12 से 14 जुलाई के बीच पहली काउंसिलिंग के रिजल्ट के आधार पर महिला पोलिटेक्निक में 260 छात्राओं ने दाखिला सुनिश्चित कराया है। इस संस्थान में 7 ब्रांचों में कुल 480 सीटें हैं।