फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fill the seats left vacant by the Manual Counseling

सीट खाली बचीं तो संस्थान मैनुअल काउंसिलिंग के जरिए भरेंगे सीटें

Fri, 22 Jul 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 22 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Fill the seats left vacant by the Manual Counseling
- फोटो : demo pic

सेक्टर 8 स्थित गल्र्स पोलिटेक्निक में दूसरी काउंसिलिंग के रिजल्ट के आधार पर आज से छात्राओं को फिजिकल रिपोर्टिंग कर दस्तावेज के साथ फीस जमा करानी होगी। 25 जुलाई तक दस्तावेज के सत्यापन की प्रक्रिया जारी रहेगी।

विज्ञापन


दूसरी काउंसिलिंग के बाद भी यदि पॉलिटेक्निक में सीटें खाली रहीं तो संस्थान अपने स्तर पर मैनुअल काउंसिलिंग के जरिए दाखिला प्रक्रिया को अंजाम देंगे। प्रदेश के पोलिटेक्निक संस्थानों में दाखिले की दौड़ अंतिम चरण में पहुंच गई है।
विज्ञापन


इन संस्थानों में हरियाणा स्टेट टेक्नीकल एजुकेशन सोसायटी के दिशा-निर्देशानुसार दाखिला प्रक्रिया आयोजित की जाती है। पहली काउंसिलिंग के लिए 5 से 8 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चली थी। इस दौरान आवेदन करने वाले छात्रों ने अपने कोर्स का चयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली काउंसिलिंग का रिजल्ट 11 जुलाई को आया था। 12   से 14 जुलाई के बीच पहली काउंसिलिंग के रिजल्ट के आधार पर महिला पोलिटेक्निक में 260 छात्राओं ने दाखिला सुनिश्चित कराया है। इस संस्थान में 7 ब्रांचों में कुल 480 सीटें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed