{"_id":"5a1c31bd4f1c1b78548bf9f2","slug":"exams-in-ignou-will-be-started-from-december-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"IGNOU में एक दिसंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
IGNOU में एक दिसंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Nov 2017 08:46 AM IST
विज्ञापन
ignou
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में एक दिसंबर से परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाएं 23 दिसंबर तक चलेंगी। प्रशासन ने इसके लिए 4,97,883 विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र भेज दिए हैं।
विज्ञापन
दो पाली में होने वाली इस परीक्षा के लिए देशभर में विवि के अध्ययन केंद्रों, सरकारी विद्यालयों और कारागार के अध्ययन केंद्रों को मिलाकर 855 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 90 केंद्र जेल कैदियों के लिए बनाए गए हैं।
विज्ञापन
परीक्षाओं के लिए विदेशों में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार उन छात्रों को भी परीक्षा में बैठने का अवसर मिल सकेगा जिनके पास प्रवेश पत्र नहीं होगा। यदि उनका नाम केंद्र की परीक्षार्थी सूची में होगा तो वह परीक्षा दे सकेंगे।
विज्ञापन
प्रशासन ने क्षेत्रीय केंद्रों को परीक्षा केंद्र पर ही छात्रों की पहचान सुनिश्चित करने की व्यवस्था करने को कहा है। वहीं परीक्षा के सुचारु रूप से संचालन के लिए मंगलवार से अध्ययन केंद्र प्रभारी और पर्यवेक्षकों की मॉक ट्रेनिंग भी शुरू होगी।
ट्रेनिंग में पर्यवेक्षकों को नए परीक्षा प्रावधानों के विषय में जानकारी दी जाएगी। प्रशासन की कोशिश है कि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। एक क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत 31 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
जिस पर लगभग 55 हजार छात्र परीक्षा देंगे। इसके अलावा कारागार परीक्षा केंद्र भी बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि जेल में बंद कैदियों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कई जेलों में अध्ययन केंद्र संचालित होते हैं।
कमेंट
कमेंट X