{"_id":"57f4f8ba4f1c1b8a32271155","slug":"entertainment-and-informative-short-films-that-will-be-shown-to-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को दिखाई जाएगी मनोरंजन एवं ज्ञानवर्धक लघु फिल्में ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
विद्यार्थियों को दिखाई जाएगी मनोरंजन एवं ज्ञानवर्धक लघु फिल्में
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 06 Oct 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सरकार की बाल चित्र समिति की ओर से थिएटरों में कक्षा छठी से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को आगामी 21 से 26 नवंबर तक मनोरंजन एवं ज्ञानवर्धन संबंधी लघु फिल्में दिखाई जाएंगी।
विज्ञापन
बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर जिला उपायुक्त चंद्रशेखर ने इसकी तैयारी के दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि इस फिल्म के लिए जिले में निर्धारित की गई छह दिवसीय अवधि के दौरान शहरी क्षेत्र के सरकारी व निजी स्कूलों के बच्चों को एसआरएस, क्राउन प्लाजा, एसिटी मॉल, ईएफ. 3 स्थित पीवीआर थिएटर्स के अलावा नीलम सिनेमा एनआईटी तथा आकाश सिनेमा बल्लमगढ़ में प्रात: 9:00 से 11:00 बजे तक ज्ञानवर्धक व मनोरंजन पूर्ण फिल्में दिखाई जाएंगी।
विज्ञापन
इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी इन थिएटर्स के अलावा हुडा कन्वेंशन सभागार में दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक फिल्म देख सकेंगे।
उपायुक्त ने बच्चों को स्कूलों से थिएटर तक लाने ले जाने, स्कूलों में उनकी समय सारणी तय करने, फिल्मों के शो को टैक्स फ्री रखने, समिति व थिएटर्स प्रबंधक के साथ अनुबंध की निर्धारित शर्तें तय करने व सुरक्षा आदि से जुड़े सभी प्रबंधो को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन