फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Enrollment in college at fault would give five thousand penalty

नामांकन में गलती पर कॉलेज को देना होगा पांच हजार जुर्माना

Fri, 07 Oct 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 07 Oct 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Enrollment in college at fault would give five thousand penalty

एकेटीयू के पोर्टल पर अब जरा सी गलती करना भी कॉलेजों को भारी पडे़गा। कॉलेजों की ओर से अक्सर होने वाली गलतियों से परेशान होकर यूनिवर्सिटी ने यह कदम उठाया है। 

विज्ञापन


इसके मुताबिक अब गलती के लिए पांच हजार रुपये का जुर्माना कॉलेज को देना होगा। यूनिवर्सिटी के इस निर्देश के बाद सभी कॉलेज सतर्क हो गए हैं। दरअसल, एकेटीयू ने नए छात्रों का नामांकन करने के लिए वेबसाइट पर जानकारी मांगी थी, मगर कॉलेजों की ओर से छात्र-छात्राओं के नामांकन ही गलत भर दिए गए। 
विज्ञापन


इससे यूनिवर्सिटी को काफी परेशानी हुईं और पोर्टल को तुरंत बंद कर दिया गया। मगर नामांकन के लिए फिर से खोल दिया गया है। अब यूनिवर्सिटी ने कॉलेजों को पोर्टल पर सूचना देते समय सावधानी बरतने के निर्देश कॉलेजों को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के निर्देश की अनदेखी
यूनिवर्सिटी ने शैक्षिक सत्र शुरू होने के बाद से ही कॉलेजों को निर्देश दिए थे कि वह हरेक छात्र का आधार नंबर ले ले और जिनके पास न हो, उन्हें एप्लाई करने के निर्देश दें और संभव हो तो कॉलेजों में ही कैंप लगवाएं। 

मगर इस निर्देश को न तो कॉलेजों ने ही गंभीरता से लिया और न ही छात्र माने। आधार नंबर न होने के कारण छात्र-छात्राओं के नामांकन प्रक्रिया फंस गई है। यूनिवर्सिटी ने ऐसे छात्रों को फिर से 8 अक्तूबर तक नामांकन करने के निर्देश दिए हैं, जिनकी आधार संख्या गलत फीड हो गई है।

फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ी
एकेटीयू ने नवंबर-दिसंबर में प्रस्तावित विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब छात्र 15 अक्तूबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। 


यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर जेपी पांडे ने बताया कि सभी कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के साथ ही कैरीओवर परीक्षाओं के फॉर्म भी 15 अक्तूबर तक जमा करा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed