फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Empty seats filled under physical counseling, drew crowds in colleges

फिजिकल काउंसिलिंग के तहत भरी खाली सीटें, कॉलेजों में उमड़ी भीड़

Wed, 20 Jul 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 20 Jul 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Empty seats filled under physical counseling, drew crowds in colleges
दाखिला
एमडीयू से संबंधित कॉलेजों में मंगलवार को फिजिकल काउंसलिंग के तहत छात्रों को दाखिले का एक और मौका दिया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्रों को दाखिला मिला। 
विज्ञापन


इस काउंसलिंग के तहत छात्र 20 जुलाई तक फीस जमा कर दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। काउंसलिंग से सभी विषयों में खाली पड़ी 20 से 40 फीसदी सीटें फुल होने की उम्मीद लगाई जा रही है। 
विज्ञापन


नेहरू कॉलेज में सुबह से भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। पहली तीन कटऑफ में दाखिले से चूके छात्रों ने अंतिम मौका हाथ से जाने नहीं दिया। नेहरू कॉलेज में काउंसलिंग से बीए इवनिंग, बीए, बीसीए, बीबीए, बीए मनोविज्ञान, बीए इतिहास की 20 फीसदी खाली सीटें भरी गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज की प्राचार्या विमला विश्नोई ने बताया कि फिजिकल काउंसिलिंग के तहत तीन कटऑफ में नाम आने के बाद दाखिले से चूके छात्रों को प्राथमिकता दी गई। इसके साथ ही आरक्षित सीटों पर सामान्य श्रेणी के छात्रों को भी दाखिला दिया गया। उन्होंने बताया कि कई कोर्स में 58 प्रतिशत अंक वालों को भी दाखिला दिया गया है। 

बीटीएम और बीजेएमसी में है मौका 
12वीं में औसत अंक प्राप्त करने वाले छात्र दाखिले की दौड़ में भले ही पिछड़ गए हों, लेकिन अभी भी ऐसे छात्रों के पास मौका है। सेक्टर-16 स्थित राजकीय महिला कॉलेज में बीटीएम (बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड मैनेजमेंट) और बीजेएमसी (बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन) कोर्स की सीटें खाली हैं। इसके अलावा खेड़ी गुजरान कॉलेज में बीए और बीकॉम की 50 फीसदी से अधिक सीटें खाली हैं। 


एमकॉम में रहेगी मारामारी 
नेहरू कॉलेज में पीजी के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। पहली कटऑफ लिस्ट 27 जुलाई को जारी होगी। इस बार बीकॉम की तरह एमकॉम में भी यहां दाखिला को लेकर मारामारी रहेगी। आंकड़ों के अनुसार 40 सीटों के लिए 250 से अधिक आवेदन आ चुके हैं। ऐसे में एक सीट पर सात से अधिक दावेदार रहेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed