फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   election in student election in noida degree college

नोएडा डिग्री कॉलेज : छात्रसंघ चुनाव आज

Sat, 12 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 12 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
election in student election in noida degree college
- फोटो : Amar ujala

राजकीय महाविद्यालय में आज (शनिवार) छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान होगा। 1756 मतदाताओं के लिए 6 बूथ बनाए गए हैं। कॉलेज की प्राचार्या मंजू शर्मा ने बताया कि  मतदान सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक होगा।

विज्ञापन


इसके एक घंटे बाद मतगणना शुरू होगी। परिणाम की घोषणा के बाद विजयी प्रत्याशियों को शपथ भी दिला दी जाएगी। वोटिंग को लेकर कॉलेज प्रशासन और पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन


प्राचार्या ने बताया कि छात्र को यूनिफॉर्म, पीली पर्ची और कॉलेज परिचय पत्र होने के बाद ही कॉलेज में प्रवेश करने दिया जाएगा। मतदाता गेट-2 से वोट डालने के लिए अंदर जाएंगे। कॉलेज में छात्र-छात्राओं की तलाशी ली जाएगी। मोबाइल अंदर नहीं लाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. जीनत जैदी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के लिए सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी। चुनाव आचार संहिता का पालन कराने के लिए डॉ. आरके गुप्ता भ्रमण पर रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed