फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Disinterested in using social networking sites is AKTU

सोशल साइटस का प्रयोग करने में एकेटीयू है उदासीन 

Mon, 26 Sep 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 26 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Disinterested in using social networking sites is AKTU
facebook - फोटो : getty images

एकेटीयू प्रदेश की हाइटैक यूनिवर्सिटियों में शामिल है और सबसे बड़ी भी है। मगर पिछले कई माह से सोशल साइट टिवटर को यूनिवर्सिटी की ओर से प्रयोग नहीं किया है। हालांकि दूसरी सोशल साइट फेस बुक का प्रयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, यूनिवर्सिटी ने सोशल साइटस को छात्र-छात्राओं की समस्याओं के लिए शुरू किया था। इससे न सिर्फ  छात्रों की परेशानी दूर होती बल्कि फीड बैक से लेकर अन्य मामलों की भी जानकारी यूनिवर्सिटी को मिलती रहती।
विज्ञापन


कॉलेजों से संबंधित जानकारी भी सोशल मीडिया के माध्यम से छात्रों को तत्काल मिलती। इसके अलावा दो यूनिवर्सिटी दो और नए पोर्टल शुरू करने की योजना बना रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर जब पुराने पोर्टल और सोशल साइटस का पूरा प्रयोग नहीं हो पा रहा है तो ऐसे में नए पोर्टल या तकनीकी का क्या लाभ है। एकेटीयू के परीक्षा नियंत्रक जेपी पांडेय ने बताया कि टिवटर सक्रिय नहीं है इसकी जानकारी उनको नहीं है। 


अगर ऐसा है तो उसे सक्रिय कराया जाएगा। बल्कि दो नए पोर्टल भी जल्द ही शुरू किए जाएंगे। जिससे छात्र-छात्राओं की समस्याओं को दूर कराया जा सके। 

उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी लगातार छात्र हित में नए-नए आयाम स्थापित कर रही है। भले ही वह रोजगार से संबंधित हो या शिक्षा से जो भी उसे बेहतर करने का प्रयास जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed