फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Designing course will start next year, teachers appointed soon

अगले साल शुरू करेगा डिजाइनिंग कोर्स, शिक्षकों की नियुक्ति भी जल्द

Tue, 20 Sep 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 20 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Designing course will start next year, teachers appointed soon
- फोटो : demo

एकेटीयू की ओर से नोएडा कैंपस में अगले साल तक डिजाइनिंग इंस्टीट्यूट शुरू करने की योजना है। इसके लिए यूनिवर्सिटी ने करीब 10 करोड़ रुपये का बजट भी पास कर दिया है और अगले साल तक कार्य पूरा करके नए शैक्षिक सत्र में कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है। 

विज्ञापन


वहीं, यूनिवर्सिटी की ओर से शासकीय तकनीकी शिक्षण संस्थानों में  करीब 30 करोड़ रुपये से सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा और इनमें संसाधनों को भी बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के वाइस चासंलर प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने बताया कि प्रदेश के शासकीय संस्थानों में इक्यूबेशन और इनोवेशन सेंटर स्थापित कराए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शासकीय संस्थानों का सौंदर्यीकरण तथा शोध केंद्र आदि की स्थापना की जाएगी। इसी कड़ी में नोएडा स्थित सेक्टर-62 में खाली पडे़ एकेटीयू के कैंपस को प्रयोग करने के लिए यूनिवर्सिटी ने बड़ा कदम उठाया है। 


यूनिवर्सिटी नोएडा कैंपस में डिजाइनिंग का कोर्स शुरू करेगी जिससे एक नया पाठ्यक्रम शुरू हो सकेगा और कैंपस भी काम आ सकेगा। इसके  लिए यूनिवर्सिटी ने करीब 10 करोड़ का बजट पास कर दिया है और जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed