फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Degree College trivia contest today, Anupam Kher will play,

डिग्री कॉलेज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आज, नाटक देखने आएंगे अनुपम खेर

Tue, 20 Sep 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 20 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Degree College trivia contest today, Anupam Kher will play,
अनुपम खेर - फोटो : Amar ujala

राजकीय महाविद्यालय में आज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता होगी। इसमें केवल कॉलेज के ही छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। दो घंटे में 150 सवाल हल करने होंगे। 

विज्ञापन


प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर वालों को 2 अक्तूबर को पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। इसके बाद भी तीन अन्य छात्रों को पुरस्कार के लिए चुना जाएगा।
विज्ञापन


प्राचार्या डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होगी। सबसे अधिक 51 हजार रुपये का पुरस्कार रखा गया है। 35 सवाल पर्यावरण पर आधारित होंगे जबकि 75 प्रश्न 1857 से 1947 के बीच स्वतंत्रता आंदोलन से जुडे़ हुए होंगे। वहीं 40 प्रश्न भारतीय संस्कृति से जुडे़ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नुक्कड़ नाटक में देखने आएंगे अनुपम खेर
नोएडा डिग्री कॉलेज के थियेटर क्लब के छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी के  नॉर्थ कैंपस में बुधवार को नुक्कड़ नाटक ‘बेटी है अनमोल रत्न’ पेश करेंगे।  कॉलेज के प्रोफेसर आरके गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में उड़ान उत्सव कार्यक्रम में मेगा नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता हो रही है। छात्र इसी कार्यक्रम में नाटक प्रस्तुत करेंगे। नाटक देखने फिल्म अभिनेता अनुपम खेर भी आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed