{"_id":"5766da984f1c1b686611ba47","slug":"declared-counseling-date-but-not-set-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंसलिंग की तिथि घोषित लेकिन नीति तय नहीं","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
काउंसलिंग की तिथि घोषित लेकिन नीति तय नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 20 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
एडमीशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकेटीयू से संबंद्घ इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए काउंसिलंग 24 जून से है। कॉलेजों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है लेकिन यूनिवर्सिटी की ओर से कोई ऐसा कदम नहीं उठाया गया है कि जिससे कॉलेजों को साफ हो सके कि ऑनलाइन काउंसलिंग होगी या कॉलेजों को सेंटर बनाया जाएगा। इसे लेकर कॉलेज पशोपेश में फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
दरअसल, डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक यूनिविर्सटी की ओर से संबद्ध जिले के 120 कॉलेजों में इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की करीब 60 हजार सीटें थीं। करीब 50 फीसदी सीटें खाली रहने के कारण कुछ कॉलेजों ने कोर्स ही सरेंडर कर दिए हैं।
विज्ञापन
एकेटीयू से संबद्घ कॉलेजों की 24 जून से ऑनलाइन काउंसलिंग होनी है। यूनिवर्सिटी ने यह कार्यक्रम पिछले माह ही घोषित कर दिया था कि ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद कुछ स्थानों पर सेंटर बना दिए जाएंगे। जहां पर छात्र-छात्राएं अपने शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन करा सकेंगे।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ने कॉलेजों से सेंटर बनाए जाने के लिए सुझाव भी मांगे थे। लेकिन अभी तक कोई भी निर्णय यूनिवर्सिटी ने लिया है और यही बात कॉलेजों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। कॉलेज प्रबध्ंानों ने दाखिले को लेकर तैयारी कर ली है मगर अभी तक कोई काउंसलिंग की नीति तय न होने के कारण पशोपेश में हैं।
हालांकि, कॉलेजों ने दूसरे स्थानों पर जाकर प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है चूंकि पिछले साल जिले में करीब 30 हजार इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की सीटें खाली रह गई थी। इसी को देखते हुए कॉलेज पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं।