{"_id":"57518d1c4f1c1b802f1095f1","slug":"dav-centenary-race-in-admissions-students-made-the-online-application","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी शताब्दी में भी दाखिले की दौड़ शुरू, स्टूडेंट्स ने किये ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीएवी शताब्दी में भी दाखिले की दौड़ शुरू, स्टूडेंट्स ने किये ऑनलाइन आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 04 Jun 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
कैंपस, एडमिशन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईटी-3 स्थित डीएवी शताब्दी कॉलेज में भी शुक्रवार से दाखिले की दौड़ शुरू हो गई। पहले ही दिन 270 से अधिक छात्रों ने दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। हालांकि, शुरुआत में ऑनलाइन प्रक्रिया काफी मंद रही।
आवेदन शुल्क जमा कराने के दौरान छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कॉलेज में आवेदन के लिए अलग से लैब बनाई गई है। इसके अलावा घर बैठे भी ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकता है।
डीएवी कॉलेज की आईटी सेल के इंचार्ज सरोज ने बताया कि पहला दिन बहुत अच्छा रहा। शाम 4 बजे तक ढाई सौ से अधिक छात्रों ने आवेदन किया। आवेदकों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए कॉलेज विभाग की साइट पर ऑनलाइन चैट की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा 9205849295, 96, 97 हेल्प लाइन नंबर भी दिये गये हैं, जिस पर फोन कर दाखिला प्रक्रिया से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। कॉलेज में सभी कोर्स की 1700 सीटें है, जिनके लिए आवेदन 24 घंटे खुला है। आवेदन की अंतिम तिथि 1 जुलाई सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि सामान्य श्रेणी के लिए डिजिटल प्रोस्पेक्टस की कीमत 500 रुपये व एससी व एसटी के लिए 125 रुपये निर्धारित की गई है।
सरकारी कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन की तैयारी
एमडीयू से संबंधित शहर के सभी सरकारी कॉलेजों में 5 जून से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसको लेकर नेहरू कॉलेज, राजकीय महिला कॉलेज, सरकारी कॉलेज तिगांव और खेड़ीगुजरान आदि में तैयारियां जोरशोर से शुरू हो चुकी हैं। कॉलेजों में जहां कंप्यूटर लैब की व्यवस्था की गई है वहीं बच्चे आसानी से आवेदन कर सकें इसके लिए शिक्षकों व सीनियर विद्यार्थियों को ट्रेनिंग दी गई है।