{"_id":"576c42b24f1c1bb40cb4836e","slug":"counseling-starts-from-today-in-aktu","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू-पांच केंद्रों पर आज से काउंसलिंग शुरू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एकेटीयू-पांच केंद्रों पर आज से काउंसलिंग शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 24 Jun 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
दाखिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के 612 इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, ऑर्किटेक्चर, फार्मेसी और अन्य प्रोफेशनल कोर्सों में दाखिले के लिए होने वाली यूपी-एसईई (स्टेट एंट्रेस एक्जामिनेशन) काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए जिले में पांच केंद्र बनाए गए हैं। हालांकि अभ्यर्थी घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और सीट च्वॉइस लॉक कर सकते है। पहले चरण की काउंसलिंग 24 जून से शुरू हो रही है।
विज्ञापन
दरअसल, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) की काउंसलिंग प्रक्रिया में थोड़ा बदलाव किया गया है। रजिस्ट्रेशन और च्वॉइस लॉकिंग के बाद डॉक्यूमेंट का वैरिफिकेशन होगा। यूपी स्टेट एंट्रेंस एग्जाम पास करने वाले सभी छात्र इसमें शामिल हो सकते हैं। इसके लिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। सामान्य श्रेणी के लिए 20,000 रुपए और एससी-एसटी कैटेगरी के लिए 12,000 रजिस्ट्रेशन शुल्क रखी गई है। शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए जमा किया जा सकता है। यह प्रक्रिया 29 जून तक चलेगी। इसी बीच 25 से 30 जून तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। 29 जून तक छात्र अपनी रैंकिंग के आधार पर च्वाइस फिलिंग करते हुए अपने मनपसंद कॉलेज का चुनाव करेंगे। यह प्रक्रिया 3 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन
सभी काउंसलिंग केंद्र ग्रेटर नोएडा में होने के चलते इस बार नोएडा और दिल्ली के छात्रों को प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराने के लिए ग्रेनो आना पड़ेगा। इन केंद्रों पर फीस और वेरिफिकेशन के लिए आठ काउंटर होंगे। छात्रों को अन्य सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एकेटीयू ने सभी केंद्रों को निर्देश भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर होगी काउंसलिंग
ग्रेटर नोएडा के एचआईएमटी कॉलेज, जीएनआईटी, यूनाइटेड कॉलेज, आईटीएस के अलावा दादरी के विश्वश्वरैया कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। जहां पर सुबह 9 बजे से पांच बजे तक छात्र काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते है।