फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   counseling starts from today in AKTU

एकेटीयू-पांच केंद्रों पर आज से काउंसलिंग शुरू

Fri, 24 Jun 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 24 Jun 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
counseling starts from today in AKTU
दाखिला

यूपी के 612 इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, ऑर्किटेक्चर, फार्मेसी और अन्य प्रोफेशनल कोर्सों में दाखिले के लिए होने वाली यूपी-एसईई (स्टेट एंट्रेस एक्जामिनेशन)  काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए जिले में पांच केंद्र बनाए गए हैं। हालांकि अभ्यर्थी घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और सीट च्वॉइस लॉक कर सकते है। पहले चरण की काउंसलिंग 24 जून से शुरू हो रही है।

विज्ञापन


दरअसल, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) की काउंसलिंग प्रक्रिया में थोड़ा बदलाव किया गया है। रजिस्ट्रेशन और च्वॉइस लॉकिंग के बाद डॉक्यूमेंट का वैरिफिकेशन होगा। यूपी स्टेट एंट्रेंस एग्जाम पास करने वाले सभी छात्र इसमें शामिल हो सकते हैं। इसके लिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। सामान्य श्रेणी के लिए 20,000 रुपए और एससी-एसटी कैटेगरी के लिए 12,000 रजिस्ट्रेशन शुल्क रखी गई है। शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए जमा किया जा सकता है। यह प्रक्रिया 29 जून तक चलेगी। इसी बीच 25 से 30 जून तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। 29 जून तक छात्र अपनी रैंकिंग के आधार पर च्वाइस फिलिंग करते हुए अपने मनपसंद कॉलेज का चुनाव करेंगे। यह प्रक्रिया 3 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन


सभी काउंसलिंग केंद्र ग्रेटर नोएडा में होने के चलते इस बार नोएडा और दिल्ली के छात्रों को प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराने के लिए ग्रेनो आना पड़ेगा। इन केंद्रों पर फीस और वेरिफिकेशन के लिए आठ काउंटर होंगे। छात्रों को अन्य सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एकेटीयू ने सभी केंद्रों को निर्देश भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन केंद्रों पर होगी काउंसलिंग
ग्रेटर नोएडा के एचआईएमटी कॉलेज, जीएनआईटी, यूनाइटेड कॉलेज, आईटीएस के अलावा दादरी के विश्वश्वरैया कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। जहां पर सुबह 9 बजे से पांच बजे तक छात्र काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed