फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Compulsory aptitude test for assistant professors

असिस्टेंट प्रोफेसरों के लिए अनिवार्य होगा एप्टीट्यूट टेस्ट

Fri, 16 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 16 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Compulsory aptitude test for assistant professors
- फोटो : demo pic

एकेटीयू की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसरों के लिए एप्टीट्यूट टेस्ट का पेंच फंसता ही जा रहा है। पिछले दिनों हुए टेस्ट में करीब 90 फीसदी प्रोफेसर फेल हो गए तो यूनिवर्सिटी ने सभी असिस्टेंट प्रोफेसरों के लिए टेस्ट जरूरी कर दिया।

विज्ञापन


ऐस में अब सभी शिक्षक साल-2017 में होने वाले एप्टीट्यूट टेस्ट को लेकर परेशान हैं और एक बार फिर कोर्ट जाने की योजना बना रहे हैं। प्लेसमेंट के गिरते ग्राफ को देखते हुए यूनिवर्सिटी ने असिस्टेंट प्रोफेसरों का छात्र-छात्राओं को पढ़ाने की योग्यता जांचने के लिए एप्टीट्यूट टेस्ट लिया था। 
विज्ञापन


हालांकि इस टेस्ट में प्रदेश के करीब तीन हजार शिक्षक ही बैठ पाए थे और उनमें भी 90 फीसदी असिस्टेंट प्रोफेसर फेल हो गए थे। ऐसे शिक्षकों को कॉलेजों ने भी बाहर का रास्ता दिखाना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एप्टीट्यूट टेस्ट का रिजल्ट देखकर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर भी दंग रह गए हैं और उन्होंने प्रदेशभर के असिस्टेंट प्रोफेसरों के लिए इस टेस्ट को जरूरी कर दिया। जो इस टेस्ट को पास कर पाएंगे वही कॉलेजों में शिक्षक रह पाएंगे।


यूनिवर्सिटी के इस निर्देश से प्रदेश के करीब 25 हजार असिस्टेंट  प्रोफेसरों की नींद उड़ गई है। हालांकि असिस्टेंट प्रोफेसर  कोर्ट जाने का मन बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed