{"_id":"57a8abab4f1c1b1762ee4569","slug":"colleges-new-session-the-first-day-of-classes-and-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में नया सत्र शुरू, पहले दिन दी क्लासेज और नियमों की जानकारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कॉलेजों में नया सत्र शुरू, पहले दिन दी क्लासेज और नियमों की जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 09 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
कैंपस, एडमिशन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकेटीयू से संबंधित ग्रेटर नोएडा के कॉलेजों में सोमवार से नए सत्र की शुरुआत हो गई। नॉलेज पार्क में भी चहल-पहल दिखनी शुरू हो गई। कॉलेजों ने ओरिएंटेशन प्रोग्राम के जरिये नवागत छात्रों को क्लॉसेज और नियमों की जानकारी देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम यूनिवर्सिटी से संबंधित शहर के कॉलेजों में आठ अगस्त से नए सत्र की शुरुआत हो गई। इस दौरान बीटेक, एमटेक, एमबीए, बीबीए, एमसीए, बीसीए, मॉस कॉम आदि कोर्सेज की कक्षाएं भी शुरू हो गईं।
विज्ञापन
हालांकि, पहले दिन छात्रों की उपस्थिति कम रही। उधर, मंगलमय इंस्टीट्यूट में भी सोमवार को एमबीए संकाय में नए छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को संस्थान के वातावरण, गतिविधियों और उनके कोर्स-करिकुलम से संबंधित जानकारी दी गई।