फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Colleges dtained 90 teachers, causing said Aketiu

कॉलेजों ने 90 शिक्षकों को दिखाया बाहर का रास्ता, एकेटीयू ने पूछा कारण 

Fri, 12 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 12 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Colleges dtained  90 teachers, causing said Aketiu
टीचर - फोटो : demo pic
जिले के निजी शिक्षण संस्थानों से पिछले तीन माह में करीब 90 शिक्षकों को कॉलेज से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। यूनिवर्सिटी ने शिक्षकों की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए प्रदेश के सभी कॉलेजों को नोटिस भेजकर तीन माह में रिपोर्ट तलब की है। 
विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों एकेटीयू से संबद्ध प्रदेश के 50 से अधिक निजी संस्थानों ने हजारों की संख्या में शिक्षकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। यह शिक्षक तीन माह से बेरोजगार हुए हैं। 
विज्ञापन


जब कॉलेजों से यूनिवर्सिटी ने इनकी फैकल्टी के बारे में जानकारी मांगी थी तो इन्हीं कॉलेजों ने निकाले गए शिक्षकों की तारीफ की थी। गौतमबुद्घनगर में पिछले तीन माह में करीब 90 शिक्षकों को घर बैठा दिया है। इस मामले की शिकायत लेकर कुछ शिक्षक हाईकोर्ट चले गए और कॉलेजों से जवाब मांगा है कि उनको इस तरह क्यों निकाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'यूनिवर्सिटी के शासनादेश के मुताबिक,किसी भी शिक्षक को नौकरी से निकालने से पहले तीन माह का नोटिस दिया जाता। मगर इस समय प्रदेश के कुछ कॉलेजों ने शिक्षकों को अकारण ही कॉलेज से निकाल दिया है।  कॉलेजों को नोटिस भेजा है और तीन माह में कारण सहित जवाब मांगा है।' 
- प्रो. विनय कुमार पाठक, कुलपति एकेटीयू
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed