{"_id":"57e66a3f4f1c1b3176a83061","slug":"college-studentsexpress-views-in-speech-contest","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर महाविद्यालय भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रखे विचार","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अंतर महाविद्यालय भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रखे विचार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 25 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
स्टूडेंट
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल महाविद्यालय के सभागार मे शनिवार को राजनीति शास्त्र विभाग की ओर से अंतर महाविद्यालय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में फरीदाबाद व पलवल जिले के कई कॉलेजों की टीम हिस्सा लेने पहुंची। मौलिक अधिकार, सूचना का अधिकार, सांप्रदायिकता, प्रदूषण के दुष्प्रभाव, स्मार्ट सिटी व स्वच्छ भारत अभियान जैसे विषय पर विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सरस्वती महिला महाविद्यलाय पलवल की प्रीति, अग्रवाल महाविद्यालय की छात्रा साधना द्वितीय स्थान पर तथा तृतीय स्थान पर वंन्दना रहीं। सरस्वती महिला कॉलेज की छात्रा मीनू रावत को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका अंग्रेजी विभागाध्यक्ष कमल टंडन, हिंदी विभागाध्यक्ष किरण आनंद और राजनीति शास्त्र
विभागाध्यक्ष ऋतु ने निभाई।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता ने सभी महाविद्यालयों से आए हुए प्रतिभागियों व प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वैचारिक प्रदूषण पर अपने विचार रखे।
उन्होंने कहा कि प्रदूषण प्रदूषित विचारों से ही उत्पन्न होता है। इसको नियंत्रित करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने विचारों में सुधार लाने की जरूरत है। कार्यक्रम के संयोजक राजनीतिक विभाग के प्रवक्ता डॉ. विनोद राठी ने अतिथियों का ध्यान्यवाद किया।