फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   "College Scholarship form filling problem away '

‘छात्रवृत्ति फॉर्म भरने की दिक्कत दूर करें कॉलेज’

Thu, 22 Sep 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 22 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
"College Scholarship form filling problem away '

एकेटीयू में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के ऑनलाइन आवेदन के दौरान छात्रों को हो रही दिक्कत पर विश्वविद्यालय ने संज्ञान लिया है। यूनिवर्सिटी ने कॉलेजों को अपने स्तर पर समस्या का निदान करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


एकेटीयू में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत आवेदन किए जा रहे हैं। इसके लिए छात्र विश्वविद्यालय से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव पीके गंगवार ने सर्कुलर जारी कर निर्देश दिया है कि यूनिवर्सिटी से संबद्ध सभी संस्थान अपने स्तर पर विद्यार्थियों की समस्या का समाधान करें। 
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा समाज कल्याण के स्कॉलर मैनेजमेंट सिस्टम मॉड्यूल के अंतर्गत भरे जाने वाले आवेदन की क्रम संख्या (29) पर अंकित क्या प्रवेश एकेटीयू की काउंसलिंग से हुआ है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें यदि ‘हां’ विकल्प हो तो अगले कॉलम में काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित किया जाना है। रजिस्ट्रेशन नंबर को लेकर छात्र विश्वविद्यालय से पूछताछ कर रहे हैं। यूपीएसईई के माध्यम से नए छात्र-छात्राओं को प्रवेश परीक्षा के लिए आवंटित अनुक्रमांक भरना है। 


कुलसचिव ने कहा है कि छात्रों द्वारा पूछताछ को संस्था स्तर से निस्तारित करने के साथ ही संस्थान के सूचना पट पर चस्पा किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को फीस प्रतिपूर्ति के आवेदन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed