फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   college are not following instructions, no colleges began helpdesk

कॉलेज नहीं मान रहे एकेटीयू के निर्देश, कॉलेजों ने नहीं शुरू की हेल्प डेस्क  

Thu, 13 Oct 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 13 Oct 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
college are not following instructions, no colleges began helpdesk

एकेटीयू की ओर से करीब दो माह पहले सभी कॉलेजों में हेल्प डेस्क चालू करके छात्रों की समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए गए थे, मगर नोएडा-ग्रेटर नोएडा के करीब 70 फीसदी कॉलेजों ने यूनिवर्सिटी के निर्देश का अभी तक पालन नहीं किया है।

विज्ञापन


इससे छात्र-छात्राएं आए दिन परेशान हो रहे हैं और शैक्षिक प्रमाण-पत्र न मिलने के कारण रोजगार के अवसर भी हाथ से निकल रहे हैं। इस मामले की शिकायत छात्रों ने कुलपति से की है।
विज्ञापन


दरअसल, शैक्षिक सत्र की शुरुआत में ही छात्र-छात्राओं की संख्या यूनिवर्सिटी में बढ़ गई थी। इसे देखते हुए एकेटीयू ने इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों को निर्देश दिए थे कि वह छात्रों की समस्याओं को कॉलेज स्तर पर ही निपटाएं लेकिन इससे पहले हेल्प डेस्क बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वर्तमान हालात ये हैं कि 70 फीसदी कॉलेजों ने अभी तक  छात्रों की समस्याओं को दूर करने के लिए हेल्प डेस्क नहीं बनाया है। एक ओर तो यूनिवर्सिटी ने कॉलेज से नो ड्यूज लेना अनिवार्य कर दिया और दूसरी तरफ कॉलेजों द्वारा हेल्प डेस्क बनाई नहीं गई है। 

ऐसे में छात्रों को दोहरी परेशानी से दो-चार होना पड़ रहा है। सवाल यह है कि आखिर छात्र अपने अंक पत्र, डिग्री या अन्य दस्तावेज कैसे प्राप्त करें। वहीं, कुछ छात्रों के दस्तावेजों में त्रुटि है तो वह भी दूर नहीं हो पा रही है।

मामले की शिकायत छात्रों ने कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक  को पत्र लिखकर की है। यूनिवर्सिटी प्रवक्ता का कहना है कि इस मामले को लेकर कॉलेजों से सख्ती से पूछा गया है कि अब तकहेल्प डेस्क क्यों नहीं चालू की गई। इसके साथ ही कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि हेल्प डेस्क का बोर्ड लगाकर स्थान चिन्हित किया जाए और छात्रों की समस्याओं को दूर कराया जाए। 


दस्तावेजों में त्रुटि होने से निकल रहा हाथ से रोजगारइंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के हजारों छात्रों को कॉलेजों की लापरवाही से रोजगार नहीं मिल पा रहा है। छात्रों को जो मौके मिल भी रहे हैं वह चाहकर भी उसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि उनके पास पूर्ण त्रुटिरहित दस्तावेज नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed