{"_id":"577ab1674f1c1b6c117fa287","slug":"changes-in-weather-between-the-open-school-began-by-teaching-discipline-studies","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम में हुए बदलाव के बीच खुले स्कूल, अनुशासन की शिक्षा देकर शुरू हुई पढ़ाई","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
मौसम में हुए बदलाव के बीच खुले स्कूल, अनुशासन की शिक्षा देकर शुरू हुई पढ़ाई
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 05 Jul 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
स्कूल से आते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सभी सरकारी और प्राइवेट सीबीएसई व आईसीएसई स्कूल सोमवार को खुल गए। मौसम में हुए बदलाव के चलते पहले दिन छात्रों की संख्या कम रही। खासकर नर्सरी के बच्चे कम आए। शिक्षकों ने बच्चों का स्वागत किया।
विज्ञापन
स्कूलों में बच्चों के लिए सभा आयोजित हुई, जिसमें उन्हें अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया। कासना स्थित सावित्री बाई फूले बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्र्य रीमा डे ने बताया कि छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ पढ़ाई शुरू की। साथ ही शिक्षिकाओं को दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
रायन इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य सुधा सिंह ने बताया कि पहले दिन एसेंबली (सभा) में नए बच्चों को स्कूल के तौर-तरीकों के बारे में बताया गया। उन्हें अनुशासन में रहने की सीख दी गई। वहीं, समसारा वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल कैप्टन प्रवीन राय ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण बच्चों की संख्या कम रही।
विज्ञापन
इसके अलावा दिल्ली पब्लिक स्कूल, गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज, ग्रेटर वैली, रामईश, फादर एग्नल, समरविला, एपीजे, धर्म पब्लिक स्कूल, जेपी इंटरनेशनल, जीडी गोयनका और जेपी पब्लिक समेत शहर के लगभग सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल खुल गए।