फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CCSU : the last day of filing of the second cutoff

सीसीएसयू : दूसरी कटऑफ से दाखिले का अंतिम दिन आज

Tue, 12 Jul 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 12 Jul 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
CCSU : the last day of filing of the second cutoff
दाखिला

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की दूसरी कटऑफ के आधार पर सोमवार से दाखिले शुरू हो गए। सेक्टर-39 स्थित राजकीय महाविद्यालय में पहले दिन केवल 21 छात्र-छात्राओं ने ही दाखिला लिया। 

विज्ञापन


दाखिले का ग्राफ बढ़ाने के लिए महाविद्यालय मंगलवार को दो घंटे का अतिरिक्त समय देगा। जिले के तीनों कॉलेजों में पहली और दूसरी कटऑफ के आधार पर अभी तक 449 दाखिले हुए हैं, जिनमें 267 केवल बीए के हैं।
विज्ञापन


 नोएडा स्थित राजकीय महाविद्यालय में 128, बादलपुर स्थित महिला कॉलेज में 151 और मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में 170 दाखिल हुए हैं। सीसीएसयू की ओर से दूसरी कटऑफ रविवार को जारी कर दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले शनिवार को कटऑफ जारी करके दाखिले के लिए 12 जुलाई तक का समय देना था। मगर रविवार को कटऑफ जारी होने के कारण अभ्यर्थियों को 11 और 12 जुलाई यानी दो दिन का ही समय मिल पाया है।

 मंगलवार को दाखिले का अंतिम दिन है। छात्रों की सहूलियत के लिए नोएडा के राजकीय महाविद्यालय की ओर से दोपहर तीन बजे के बजाय पांच बजे तक का समय दिया गया है। हालांकि दाखिले के लिए एक दिन का और समय दिए जाने की संभावना है।

कॉलेज की प्राचार्र्य डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि छात्र-छात्राओं को दाखिले का मौका देने के कॉलेज प्रोफेसरों के साथ बैठक कर यह निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि दूसरी कटऑफ के आधार पर सोमवार को 21 दाखिले हुए हैं। 


इनमें बीए में सात, बीकॉम में आठ, बीएससी बायो में तीन और बीएससी मैथ में तीन दाखिले हुए हैं। वहीं, मिहिर भोज डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भारत सिंह ने बताया कि  कॉलेज में 36 अभ्यर्थियों ने दाखिले लिए हैं। इनमें बीए में 15, बीएससी बायो में 12 और बीएसी मैथ में नौ दाखिले हुए हैं। वहीं, बादलपुर स्थित महिला कॉलेज में बीए में 23 दाखिले हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed