फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CCSU: The first merit list will be released tomorrow

कल जारी होगी सीसीएसयू की पहली मेरिट लिस्ट

Wed, 29 Jun 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 29 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
CCSU: The first merit list will be released tomorrow
दाखिला

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबद्ध राजकीय कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश की पहली मेरिट लिस्ट मंगलवार को जारी नहीं हुई। अब यह लिस्ट 30 जून को जारी होगी। सीसीएसयू में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी एजी और बीएससी होम साइंस में करीब 40 हजार सीटों के लिए मंगलवार को मेरिट आनी थी, लेकिन इससे पहले ही छात्रों ने हंगामा कर दिया।

विज्ञापन


छात्रों ने रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की। विरोध को देखते हुए विश्वविद्यालय ने मेरिट स्थगित करते हुए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बुधवार शाम पांच बजे तक बढ़ा दी। विवि के अनुसार जो भी छात्र बचे हैं, वे हर हाल में बुधवार शाम तक उक्त पाठ्यक्रम में रजिस्ट्रेशन करा लें।
विज्ञापन


इसके बाद तिथि नहीं बढ़ेगी। 30 जून को पहली मेरिट लिस्ट घोषित करते हुए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं, मेरिट जारी होने में दो दिन की देरी से प्रवेश प्रक्रिया भी प्रभावित होगी। पहले मंगलवार को जारी होने वाली मेरिट से 2 जुलाई तक प्रवेश होने थे, लेकिन अब यह तिथि 5 जुलाई तक खिसक सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed