{"_id":"57a382f44f1c1b035c2b8b71","slug":"ccsu-released-the-sixth-cut-off-will-be-on-august-5-and-6-admissions","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू ने जारी की छठी कटऑफ, 5 और 6 अगस्त को होंगे दाखिले","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीसीएसयू ने जारी की छठी कटऑफ, 5 और 6 अगस्त को होंगे दाखिले
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
कैंपस, एडमिशन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने अब छठी कटऑफ लिस्ट जारी की है। इसके तहत 5 और 6 अगस्त को दाखिले किए जाएंगे। वहीं, विश्वविद्यालय ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि आगे ओपन मेरिट जारी की जाएगी या फिर कोई और भी कटऑफ जारी होगी।
विज्ञापन
सीसीएसयू की ओर से तीसरी कटऑफ लिस्ट जारी करने के बाद कहा गया था कि इसके बाद कोई कटऑफ जारी नहीं की जाएगी। मगर दाखिले का औसत कम होने के कारण विश्वविद्यालय को तीसरी के बाद तीन और कटऑफ जारी करनी पड़ी।
विज्ञापन
उम्मीद है कि इस बार दाखिले पूरे हो जाएंगे। गौरतलब है कि पांचवीं कटऑफ तक जिले के तीनों कॉलेजों में 60 फीसदी तक ही दाखिले हुए हैं। सीटें भरने के लिए विश्वविद्यालय लगातार प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
अगर इस बार सीटें भर जाएंगी, तो कटऑफ जारी करने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि छात्रों का लगातार मोहभंग होता दिख रहा है। जानकार मान रहे हैं कि सीबीएसई पास छात्रों ने विकल्प के तौर पर सीसीएसयू में रजिस्ट्रेशन किए थे, लेकिन उन्हें जहां दाखिला लेना था, वहां ले लिया।
इस कारण मेरिट तो हाई गई है, लेकिन वे छात्र दाखिला ही नहीं ले रहे हैं। यूपी बोर्ड के जिन छात्रों को दाखिला चाहिए, उनकी मेरिट काफी लो है। इसलिए सीट इस बार भी भरना मुश्किल लग रहा है।