{"_id":"57f8f4f84f1c1b94342700a5","slug":"ccsu-missed-the-pilot-made-six-centers-for-examinations","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू ने छूटी हुई प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए बनाए छह केंद्र","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीसीएसयू ने छूटी हुई प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए बनाए छह केंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 10 Oct 2016 01:44 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह विवि के संबंद्घ जिन छात्र-छात्राओं ने साल 2016 में मुख्य परीक्षा दी थी और उनकी मौखिक या प्रायोगिक परीक्षाएं न ही हो पाई थी। ऐसे विद्यार्थियों के लिए 14 से 24 अक्तूबर के बीच छात्र-छात्राएं यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपने विषय को देखकर संबंधित कॉलेज में जाकर सूचना प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
जिससे उनकी प्रायोगिक परीक्षा पूरी हो सके। कुलसचिव ने बताया कि साल-2016 में मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले ऐसे छात्रों द्वारा लगातार यूनिवर्सिटी से मांग की जाती रही है। जिनके प्रायोगिक या मौखिक परीक्षाएं छूट गई थी।
विज्ञापन
मगर यूनिवर्सिटी ऐसे सभी छात्रों को 14 से 24 अक्तूबर तक प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन कराने के लिए 6 केंद्र बनाए हैं। इनमें मेरठ कॉलेज में अंग्रेजी, हिंदी, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, शिक्षा शास्त्र, उर्दू, इतिहास, राजनीति शास्त्र, दर्शन शास्त्र, भूगोल, एलएलबी और एलएलएम, बीकॉम एवं एमकॉम केअलावा शारीरिक शिक्षा विषय के छात्र संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
डीएन कॉलेज मेरठ में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गणित (बीए,बीएससी), बीएससी कंप्यूटर साइंस,खेलकूद और शारीरिक शिक्षा आदि विषय के छात्र वहां पर संपर्क कर सकते हैं। आरजी कॉलेज मेरठ में गृह विज्ञान बीए-बीएसी, संगीत और चित्रकला से संबंधित छात्र शामिल हो सकते हैं।
डीजे कॉलेज बडौत में औद्योगिक रसायन और औद्योगिक सूक्ष्म जीव रसायन इसके अलावा जीवी जैन कॉलेज सहारनपुर में भू-विज्ञान तथा गाजियाबाद केएमएमएच कॉलेज में बीएससी शारीरिक शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा एवं क्रीड़ा से संबंधित विषय के छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं होंगी।