{"_id":"57702bbd4f1c1b8e1279a9b0","slug":"ccsu-cut-off-may-come-to-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू: 28 को आ सकती है कट ऑफ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीसीएसयू: 28 को आ सकती है कट ऑफ
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से दाखिलों के लिए रजिस्ट्रेशन का अंतिम मौका है और अब 27 तक ही छात्र रजिस्ट्रेशन के साथ संशोधन भी कर सकेंगे। इसके बाद 28 जून को पहली कट ऑफ जारी करने के लिए यूनिवर्सिटी ने पूरी तैयारी कर ली है। अभी तक ढाई लाख से अधिक छात्र दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
विज्ञापन
दरअसल, सीसीएसयू से जुड़े सहारनपुर और मेरठ मंडल के 65 राजकीय कॉलेजों में दाखिले के लिए 16 जून से प्रक्रिया शुरू हुई थी। अब यूनिवर्सिटी ने छात्रों के लिए संशोेधन प्रक्रिया भी साथ ही शुरू कर दी है। रविवार शाम तक कॉलेजों में रजिस्ट्रेशन 3.18 लाख हो गए और बीए के लिए करीब डेढ़ लाख छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया। यूनिवर्सिटी की ओर से परा स्नातक कोर्स के लिए भी रजिस्ट्रेशन की तिथि 28 जून ही रखी है। पहले इसे बढ़ाने का इरादा था, लेकिन अब इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
जिले में 13 हजार ने कराया रजिस्ट्रेशन
जिले के कॉलेजों में प्रवेश के लिए करीब 13 हजार छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके लिए राजकीय डिग्री कॉलेज नोएडा, मिहिर भोज डिग्री कॉलेज दादरी और महिला कॉलेज बादलपुर ने दाखिले को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बीएससी फाइनल का रिजल्ट घोषित
मेरठ विश्वविद्यालय की ओर से मंडल के कॉलेजों में बीएससी फाइनल ईयर के करीब आठ हजार छात्रों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी की ओर से प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक न मिलने के कारण 464 छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम अभी रोक लिया गया है।