{"_id":"5775707b4f1c1ba95c79ae2e","slug":"ccsu-ba-cut-off-reached-at-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू : बीए की कटऑफ पहुंची 100 पर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीसीएसयू : बीए की कटऑफ पहुंची 100 पर
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 02 Jul 2016 01:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने बृहस्पतिवार शाम पहली कट ऑफ जारी कर दी। नोएडा डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार शाम को ही लिस्ट बोर्ड पर चस्पा कर दी गई। इस बार बीए संकाय की मांग अधिक होने पर सामान्य की कटऑफ 100 फीसदी तक पहुंच गई है। शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण अब छात्र-छात्राएं शनिवार से दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे और 5 जुलाई तक उन्हें दाखिले का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
दरअसल, 12 जून से सीसीएसयू से जुड़े कॉलेजों में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हुई थी और समय बढ़ते हुए यह 29 जून तक छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन करने का मौका मिला। हालांकि , 30 जून को कट ऑफ जारी होने की सूचना पर कॉलेज में दोपहर से ही छात्र-छात्राएं पहुंचने लगे थे और कट ऑफ में नाम देखने के बाद ही छात्र वहां से गए। जबकि कुछ छात्र-छात्राओं का मेरिट में नंबर न आने के कारण उदास भी हुए।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को शनिवार, सोमवार और मंगलवार को दाखिला लेने का मौका मिलेगा। इसके बाद दूसरी कटऑफ जारी होगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन की मानें तो इस बार केवल तीन कट ऑफ जारी होंगी और उसके बाद छात्रों को मौका नहीं मिलेगा। इस वर्ष से पहले तक दो-चार नहीं, बल्कि 10 से 15 बार कटऑफ लिस्ट जारी की जाती रही है। यूनिवर्सिटी ने इस बार कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव करते हुए जिस मोबाइल नंबर को रजिस्ट्रेशन में प्रयोग किया था। उस पर एक कोड़ नंबर दिया गया है उसे संबंधित कॉलेज में दिखाना होगा।
विज्ञापन
कॉलेज से प्रवेश फार्म खरीदने हाेंगे
जिन छात्रों का मेरिट में नंबर आएगा, उन्हें कॉलेज से प्रवेश फार्म और विवरणिका खरीदनी होगी। इसके बाद छात्र-छात्राओं को फीस जमा करनी होगी। फीस एससी और ओबीसी व सामान्य वर्ग के लिए अलग-अलग है। अधिकतम फीस दो हजार रुपये है। छात्र-छात्राओं को टीसी, सभी शैक्षिक मूल प्रमाण-पत्र और यदि ओबीसी या एससी वर्ग से हैं तो आय एवं जाति के प्रमाणपत्र की भी आवश्यकता पडे़गी। यूपी बोर्ड के छात्र हैं तो मूल निवासी की आवश्यकता नहीं है।
यदि सीबीएसई या अन्य बोर्ड से परीक्षा पास करके आए हैं तो मूल निवास प्रमाणपत्र भी लाना होगा। इस बार नोएडा डिग्री कॉलेज छात्रों को फोटोकॉपी के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा, बल्कि कॉलेज में एक ही फोटोस्टेट की मशीन लगवा दी गई है। इसके लिए न्यूनतम राशि देनी होगी।
कॉलेज में छात्र-छात्राओं को दाखिले के संबंध में पूरी जानकारी दिलाने के लिए काउंसलिंग कमेटी बनाई गई है। हेल्प डेस्क के माध्यम से हर संभव जानकारी दी जाएगी। जरूरत के अनुसार छात्रों को करियर काउंसलिंग भी दी जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया में पूरी तरह पारदर्शिता बरती जाएगी।
- डॉ. मंजू शर्मा, प्राचार्या राजकीय महाविद्यालय, नोएडा
राजकीय महाविद्यालय नोएडा में रजिस्ट्रेशन
कोर्स रजिस्ट्रेशन सीट
बीए 2041 320
बीकॉम 1615 160
बीएससी 1874 80
बीकॉम की कटऑफ फीसदी में
सामान्य 97.5 अंतिम 63 फीसदी
ओबीसी 77 72.2
एससी 76.8 68.8
बीए की कटऑफ फीसदी में
सामान्य 100 अंतिम 77.2
ओबीसी 77.2 63.6
एससी 72 47.2
बीएससी बायो में कटऑफ फीसदी में
सामान्य 94.4 अंतिम 81.4
ओबीसी 83.4 80.8
एससी 83.2 65.8
बीएससी मैथ में कटऑफ फीसदी में
सामान्य 93.4 80.8 अंतिम
ओबीसी 86.6 85.4
एससी 86 70
फर्स्ट डिवीजन वाले ही पा सकेंगे दाखिला
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) से संबद्ध ग्रेटर नोएडा के डिग्री कॉलेजों में परंपरागत कोर्सों में सेकेंड डिवीजन वाले छात्रों की राह आसान नहीं है। केवल फर्स्ट डिवीजन अंक वाले छात्रों को ही दाखिला मिलेगा। विवि की दाखिला प्रक्रिया में 60 फीसदी से कम अंक लाने वाले छात्रों के लिए उम्मीद काफी कम है।
खासकर बीएससी (बायो और मैथ) में सामान्य, ओबीसी और एससी श्रेणी में कांटे की टक्कर रहेगी। मिहिर भोज डिग्री कॉलेज, दादरी के प्राचार्य डॉक्टर भरत सिंह ने बताया कि पिछले साल हुई दाखिला प्रक्रिया के कट ऑफ और मेरिट के आंकड़ों की मानें तो 60 फीसदी से कम अंक वाले छात्रों को दाखिला नहीं मिल पाया था। ऐसे में तमाम छात्रों को मायूसी हाथ लगी थी। इस बार रजिस्ट्रेशन भी अधिक हुए हैं। हालांकि, बीए में सेकेंड डिवीजन अंक वालों के लिए संभावना रहती है।